-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Monsoon Health Tips Vitamin C Rich Superfoods To Prevent Seasonal Illness
बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
- Written By: सीमा कुमारी
Monsoon Health Tips For Immunity: बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन सी से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप सर्दी-खांसी, जुकाम से बच सकते हैं।

विटामिन C युक्त फूड्स (सौ.सोशल मीडिया)
How To Stay Healthy During Rainy Season: बारिश के मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान सर्दी-खांसी, जुकाम, फ्लू और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। ये फूड्स इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वायरल संक्रमण के जोखिम को कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
वायरल इंफेक्शन से बचाव में कारगर हैं ये विटामिन C फूड्स
-
आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है
वायरल इंफेक्शन से बचाव में आंवला को कारगर बताया गया है। आयुर्वेद में आंवला को सुपरफूड माना गया है। इसमें किसी भी अन्य खट्टे फल की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है। मानसून में रोजाना एक आंवला खाने या इसका जूस पीने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है।
-
अमरूद पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है
अक्सर लोग सोचते हैं कि केवल खट्टे फलों में ही विटामिन सी होता है, लेकिन अमरूद में संतरे से भी कहीं ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मानसून के दौरान होने वाली पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।
ये भी पढ़ें-Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
-
नींबू, संतरा, मौसमी संक्रमण से करता बचाव
नींबू, संतरा, मौसमी और चकोतरा विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं। सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना या दिन में एक संतरा खाना आपकी विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। ये फल न सिर्फ संक्रमण से लड़ते हैं बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं।
-
शिमला मिर्च विटामिन C का भंडार हैं
सब्जियों में हरी, पीली और लाल शिमला मिर्च विटामिन सी का भंडार हैं। खासतौर पर लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे आप सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।
-
कीवी पोषक तत्वों का पावरहाउस है
कीवी एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों का पावरहाउस है। एक छोटे कीवी में ही आपकी दिनभर की जरूरत का विटामिन सी मिल जाता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है और वायरल इंफेक्शन से बचाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब
Monsoon health tips vitamin c rich superfoods to prevent seasonal illness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
Jul 18, 2026 | 06:30 PMसाप्ताहिक राशिफल 19-25 July 2026: बुध होंगे मार्गी, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Jul 18, 2026 | 06:30 PM72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड
Jul 18, 2026 | 06:29 PMठाणे स्टेशन की कैंटीन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! सांसद नरेश म्हस्के ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
Jul 18, 2026 | 06:26 PMबिना चीर-फाड़ बदला दिल का वाल्व, नागपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग को मिला नया जीवन, जानें क्या है यह आधुनिक तकनीक
Jul 18, 2026 | 06:24 PM72nd National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन विजेताओं ने मारी बाजी
Jul 18, 2026 | 06:23 PMभागवत साहब क्या यही है आपका हिंदू राष्ट्र? संघ के गढ़ में उद्धव ठाकरे की ललकार, पूछे तीखे सवाल
Jul 18, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM














