Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
Monsoon Vegetables Tips: बारिश के मौसम में सही खानपान आपकी सेहत को बेहतर बनाए रख सकता है। जानिए ऐसी 5 मौसमी और पौष्टिक सब्जियों के बारे में, जिन्हें डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
- Written By: सीमा कुमारी
मानसून वेजटेबल्स टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Immunity Boosting Vegetables During Monsoon: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी बढ़ने के कारण इंफेक्शन और डाइजेशन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप इस मौसम में अपनी डाइट में मौसमी और ताज़ी सब्जियां शामिल करते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। मौसमी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।
बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?
-
करेला पोषण से भरपूर होता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बारिश के मौसम में अपनी डाइट में करेले की सब्जी को जरुर शामिल करना चाहिए। भले ही करेला स्वाद कड़वा हो, लेकिन यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रक्त शुद्ध करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। मानसून में इसका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब
World Crocodile Day: पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं मगरमच्छ, क्यों जरूरी है इनका संरक्षण
-
लौकी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है
अगर दूसरी सब्जी की बात करें तो, लौकी मानसून की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यह फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। लौकी पाचन को बेहतर बनाती है और हल्का भोजन चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
-
अरबी ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
अरबी में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट देने में मदद करती है। सही तरीके से पकाकर खाने पर यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होती है।
-
भिंडी पाचन तंत्र को रखता स्वस्थ
भिंडी में फाइबर, फोलेट और विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। इसे नियमित भोजन में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Earphone Side Effects: ईयरफोन कब हो जाता है खतरनाक? पढ़िए और हो जाइए सावधान
-
कंटोला मौसमी बीमारियों से करता बचाव
कंटोला एक मौसमी सब्जी है, जिसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह वजन नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने और शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकती है।
-
परवल मौसमी संक्रमणों से करता बचाव
परवल फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर को संतुलित रखने और मौसमी संक्रमणों से बचाव में सहायक माना जाता है। हल्की और सुपाच्य होने के कारण यह बारिश के मौसम के लिए सही सब्जी है।
