Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट

Raksha Bandhan: अगर आप रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें, ये सोचकर परेशान हो रहे हैं तो ये राखी गिफ्ट आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। ये यूनिक राखी गिफ्ट्स हर रेंज में उपलब्ध है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 17, 2026 | 04:00 PM

राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन भरोसे और भाई-बहन के रिश्ते में प्यार का प्रतीक है। इस खास मौके पर एक-दूसरे को गिफ्ट देकर इस रिश्ते को और भी खास बनाया जाता है। अगर आपका बजट सीमित है, तब भी कई ऐसे गिफ्ट ऑप्शन हैं, जो कम कीमत में भी भाई-बहन के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

गिफ्ट हमेशा ऐसा होना चाहिए, जिसमें पैसे से अधिक भावनाओं का मोल होना चाहिए।

बहन के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

  • स्किनकेयर या सेल्फ-केयर हैम्प

अगर आपकी बहन स्किनकेयर पसंद करती हैं, तो फेस मास्क, मॉइस्चराइजर, लिप बाम और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स जैसी चीजों का हैंपर देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हर रेंज में उपलब्ध है। यह यूजफुल होने के साथ-साथ काफी बजट फ्रेंडली भी है।

सम्बंधित ख़बरें

Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स

World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब

World Crocodile Day: पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं मगरमच्छ, क्यों जरूरी है इनका संरक्षण

International Justice Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस? जानिए इससे जुड़ी हर बात

राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)

  • पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी

नाम, अक्षर या जन्मतिथि वाले पेंडेंट, ब्रेसलेट या रिंग जैसे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हमेशा स्पेशल फील कराते हैं। यह लंबे समय तक यादगार भी रहते हैं और जब-जब इनका इस्तेमाल करो, चेहरे पर एक मुस्कान बिखर जाती है।

  • हैंडबैग या स्लिंग बैग

बैग्स किसे पसंद नहीं होते है। बैग की जरूरत हर किसी को होती है। स्टाइलिश और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला यह बैग भी बहनों के लिए एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। यह छोटे से बड़े हर रेंज में उपलब्ध है। अलग-अलग बजट में कई अच्छे विकल्प आसानी से मिल जाते हैं।

राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)

  • डिजिटल स्क्रैपबुक

बचपन में हम सब ने स्लैम बुक या स्क्रैप बुक को फील किया है। उसे अब नए तरीके से दिया जा सकता है। डिजिटल स्क्रैप बुक में बचपन से लेकर अब तक की यादगार तस्वीरों और खास पलों को एक डिजिटल या प्रिंटेड स्क्रैपबुक में सजाकर देना सबसे इमोशनल गिफ्ट्स हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Dating में हर बात को लेकर करते हैं ओवरथिंक? जानें क्या है 3P थ्योरी, जिसे अपनाकर बन सकती है लवलाइफ बेहतर

  • हैंडरीटेन लेटर

कई बार सबसे कीमती गिफ्ट महंगा नहीं, बल्कि दिल से लिखा गया एक पत्र होता है। अपनी बहन के लिए कुछ खास यादें और भावनाएं लिखकर दें, यह हमेशा याद रहेगा।

राखी गिफ्ट (फोटो.सोशल मीडिया)

गिफ्ट चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • गिफ्ट हमेशा सामने वाले की पसंद और जरूरत के अनुसार चुनें।
  • बजट से ज्यादा भावनाओं और उपयोगिता पर ध्यान दें।
  • अगर संभव हो तो गिफ्ट में एक छोटा-सा पर्सनल नोट जरूर ऐड करें।
  • महंगे तोहफे से ज्यादा यादगार वो गिफ्ट होता है, जिसमें अपनापन झलकता हो।

Best rakhi gift ideas for sister budget friendly beauty gadgets raksha bandhan 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • Best Gift
  • Latest Hindi News
  • Lifestyle News
  • Raksha Bandhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.