- Hindi News »
- Lifestyle »
- Summer Weight Loss Glowing Skin Detox Drink Mint Lemon Honey Benefits
वजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक; गर्मियों में पीना शुरू कर दें यह एक ड्रिंक, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!
Natural Detox Drink: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट और फिट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में एक हेल्दी ड्रिंक न सिर्फ वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकती है बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

गर्मियों में सुबह खाली पेट हेल्दी ड्रिंक पीती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Summer Healthy Drink: बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप न केवल हमारी ऊर्जा सोख लेती है बल्कि इसका सीधा असर हमारे पाचन और त्वचा पर भी पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान ने मोटापे और सुस्ती जैसी समस्याओं को आम बना दिया है। ऐसे में हेल्दी प्राकृतिक ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडा रखता है बल्कि डिटॉक्स भी करता है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं पुदीना, नींबू और शहद के अद्भुत मिश्रण की। नेशनल हेल्थ मिशन ने भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस देसी ड्रिंक को अपनी वेलनेस गाइडलाइन में जगह दी है। यदि आप अपनी सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी के बजाय इस हेल्दी ड्रिंक से करते हैं तो आपको एक नहीं बल्कि अनेक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
पाचन तंत्र के लिए रामबाण
गर्मियों में अक्सर लोगों को बदहजमी, गैस और ब्लोटिंग की शिकायत रहती है। इस ड्रिंक में मौजूद पुदीना पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और ठंडक पहुंचाता है। वहीं गुनगुना पानी और नींबू का रस शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालकर कब्ज जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
Plants In Home: घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे! आज ही इन्हें बाहर निकाल फेकें
Snake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
Cooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
तेजी से घटता है वजन
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो यह ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करती है। नींबू में मौजूद पेक्टिन फाइबर भूख को कंट्रोल करता है जबकि शहद शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है जिससे आप वर्कआउट के दौरान जल्दी नहीं थकते। खाली पेट इसका सेवन फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज कर देता है।
यह भी पढ़ें:- Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
स्किन पर आता है नेचुरल ग्लो
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय यह नेचुरल ड्रिंक आपकी त्वचा को अंदर से साफ करती है। नींबू विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है जो रक्त को शुद्ध करता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे के मुहांसे कम होते हैं और स्किन पर नेचुरल निखार आता है।
इम्युनिटी और एनर्जी बूस्टर
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं और नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ दिनभर के लिए ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है।
कैसे तैयार करें
इसे बनाना बेहद सरल है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। इसमें 8-10 ताजी पुदीने की पत्तियों को क्रश करके डालें। अंत में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और घूंट-घूंट करके पिएं।
यह पूरी तरह प्राकृतिक है लेकिन यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपको गंभीर एसिडिटी की समस्या है तो शहद की मात्रा और इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
Summer weight loss glowing skin detox drink mint lemon honey benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई राह स्वर्ण खरीदी का छोड़ो मोह
May 13, 2026 | 07:38 AMPrateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
May 13, 2026 | 07:29 AMNashik TCS Case: मतीन पटेल पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू
May 13, 2026 | 07:27 AMनागपुर सराफा चोरी कांड का खुलासा, 48 घंटे में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
May 13, 2026 | 07:26 AMPM मोदी की अपील पर CM मोहन ने अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां चलेंगी
May 13, 2026 | 07:25 AMआज का मौसम: 11 राज्यों में आसमानी आफत का अलर्ट, 12 घंटे के भीतर 70 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
May 13, 2026 | 07:21 AMमहाराष्ट्र सरकार ने खर्चों पर कसा शिकंजा, मंत्रियों की विमान यात्रा पर लगेगी सीएम की मंजूरी
May 13, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














