-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Morning Hot Water Side Effects Health Research In Hindi
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
- Written By: प्रीति शर्मा
Kidney Damage Causes: वजन घटाने के लिए लोग अक्सर सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की आदत अपना लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका गलत या अत्यधिक सेवन आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।

गर्म पानी पीती महिला (सौ. एआई)
Hot Water Side Effects: स्वस्थ रहने और वजन घटाने की चाह में आज के समय में सुबह उठते ही गर्म पानी पीना एक ग्लोबल ट्रेंड बन चुका है। कई लोग इसे बॉडी डिटॉक्स और चर्बी गलाने का रामबाण इलाज मानते हैं। हालांकि हालिया अंतरराष्ट्रीय शोध और चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस आदत को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। विज्ञान का मानना है कि यदि पानी का तापमान और पीने का तरीका सही न हो तो यह अमृत की जगह शरीर के लिए ‘विष’ के समान कार्य करने लगता है।
क्या कहती है रिसर्च
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल और जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार हमारे शरीर के आंतरिक अंगों विशेषकर आहार नली की परतें बेहद नाजुक होती हैं। रिसर्च के मुताबिक 60°C से अधिक तापमान वाले पानी का सेवन करने से गले और आहार नली की कोशिकाओं को थर्मल इंजरी हो सकती है। यह इंजरी लंबे समय में गंभीर घाव और अल्सर का रूप ले सकती है।
किडनी पर बुरा असर
आमतौर पर माना जाता है कि गर्म पानी किडनी की सफाई करता है लेकिन हकीकत इसके विपरीत हो सकती है। बहुत अधिक गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है जिससे पसीना अधिक आता है। इससे शरीर में मौजूद जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और पोटेशियम का संतुलन बिगड़ सकता है जिससे कमजोरी या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा तापमान में अचानक वृद्धि किडनी के फिल्ट्रेशन सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डालती है जो भविष्य में किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
World Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
कैंसर का बढ़ता जोखिम?
विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों में यह संकेत दिया गया है कि अत्यधिक गर्म पेय पदार्थों का नियमित सेवन आहार नली के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है। हालांकि कुछ ऑन्कोलॉजिस्ट का मानना है कि केवल गर्म तरल पदार्थ ही कैंसर का एकमात्र कारण नहीं हैं लेकिन यह जोखिम को काफी हद तक बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
मिथक बनाम सच्चाई
अक्सर लोग मानते हैं कि गर्म पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और चर्बी पिघलती है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का काम लिवर और किडनी का है न कि पानी के तापमान का। इसी तरह वजन घटाने के लिए केवल गर्म पानी काफी नहीं है इसके लिए कैलोरी कंट्रोल और एक्सरसाइज अनिवार्य है। साथ ही उबलता हुआ पानी दांतों के इनेमल को भी नुकसान पहुंचाता है जिससे दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ जाती है।
कैसे पिएं सुबह का पानी
रिसर्च स्पष्ट करती है कि सुबह गुनगुना पानी पीना ही सबसे सुरक्षित है। पानी हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट करके पीना चाहिए ताकि शरीर उसे आसानी से ग्रहण कर सके। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी उपचार को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Morning hot water side effects health research in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर में स्पा सेंटर और केबिन कैफे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई जगह रेड; नगर निगम ने किए सील
Jul 22, 2026 | 09:55 PM6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत
Jul 22, 2026 | 09:55 PMपहले दिखाई थी आंख…अब भारत के सामने झुके नेपाल के PM! बालेन शाह ने भारतीय राजदूत को मिलने के लिए बुलाया
Jul 22, 2026 | 09:54 PMसागर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, जमकर किया प्रदर्शन; छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 09:47 PMNEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PMकॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:35 PMNEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PMवीडियो गैलरी

नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM














