- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 15th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 15 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया सामने। लिखा कि चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं।
- Written By: अक्षय साहू , सजल रघुवंशी

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बड़ा मैसेज दिया है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जिस समय मीडिल ईस्ट में काफी टेंशन चल रही है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप ने साफ लिखा है कि चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और दुनिया के लिए भी। ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं होगी। वे ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोना खरीदने की जरूरत नहीं…पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील, जानें और क्या कहा?
इल्तिजा मुफ्ती को अलगाववादियों का समर्थन करना पड़ा भारी, महबूबा मुफ्ती की बेटी का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
तरनतारन में BJP जिला मुख्यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़
15 Apr 2026 10:01 PM (IST)
15 Apr 2026 10:01 PM (IST)महिला आरक्षण को लेकर आया झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का बयान
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक बहुत ज़रूरी बिल लाए जाने पर विचार किया जा रहा है। वह बिल महिला आरक्षण से संबंधित है... लेकिन देश में सांसदों की संख्या बढ़ाने की भी बात हो रही है, जिससे लोकसभा में 850 सीटें हो जाएंगी। महिला आरक्षण बिल या उससे जुड़े मुद्दे और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा यह दो अलग-अलग बातें हैं।
#WATCH | रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा एक बहुत ज़रूरी बिल लाए जाने पर विचार किया जा रहा है। वह बिल महिला आरक्षण से संबंधित है... लेकिन देश में सांसदों की संख्या बढ़ाने की भी बात हो रही है, जिससे लोकसभा में 850 सीटें हो जाएंगी। महिला आरक्षण… pic.twitter.com/NnB9Brg6PC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 09:32 PM (IST)
15 Apr 2026 09:32 PM (IST)PM Modi 27 अप्रैल से दो दिन के सिक्किम दौरे पर जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल से दो दिन के सिक्किम दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी।
15 Apr 2026 08:49 PM (IST)
15 Apr 2026 08:49 PM (IST)भाजपा के लोग जनगणना, जाति जनगणना को बचाना चाहते हैं- सपा सांसद
समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कल सदन में आएगा, जो स्थितियां हैं भाजपा के लोग किसी तरह जनगणना, जाति जनगणना को बचाना चाहते हैं। जाति जनगणना का जो असर देश-प्रदेश की राजनीति पर होने वाला है उससे भाजपा के लोग बचना चाहते हैं।
#WATCH | आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "महिला आरक्षण बिल कल सदन में आएगा... जो स्थितियां हैं, भाजपा के लोग किसी तरह जनगणना, जाति जनगणना को बचाना चाहते हैं। जाति जनगणना का जो असर देश, प्रदेश की राजनीति पर होने वाला है उससे भाजपा के लोग बचना चाहते हैं।" pic.twitter.com/gwMlnxo03W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 08:11 PM (IST)
15 Apr 2026 08:11 PM (IST)ईरान पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर
हाई लेवल टॉक के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान पहुंचे हैं. ईरान और अमेरिका बातचीत फिर शुरू कराने की कोशिश हो रही है.
15 Apr 2026 07:25 PM (IST)
15 Apr 2026 07:25 PM (IST)लखनऊ की विकास नगर बस्ती क्षेत्र में लगी भीषण आग
विकास नगर के बस्ती क्षेत्र में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH | लखनऊ: विकास नगर के बस्ती क्षेत्र में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/vhv2CE7XVN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 06:46 PM (IST)
15 Apr 2026 06:46 PM (IST)अखिलेश यादव कल करेंगे सपा सांसदों के साथ बैठक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल यानी 16 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे संसद भवन परिसर में सभी समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ बैठक करेंगे।
15 Apr 2026 06:22 PM (IST)
15 Apr 2026 06:22 PM (IST)नारी शक्ती वंदन अधिनियम को लेकर बांसुरी स्वराज का आया बयान
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज कर्तव्य पथ पर नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की सारी बहनें आई थी और मैं सबका शुक्रियाअदा करती हूं। वह यहां पदयात्रा करने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने के लिए आई थी। मैं सभी राजनैतिक दलों से यह निवेदन करती हूं कि आप सब राजनीतिक स्वार्थ, दल और विचारधारा की भिन्नता छोड़कर सर्वसम्मति से इसे पारित करें जिससे महिलाओं के लिए 33% आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू हो जाए।
15 Apr 2026 05:35 PM (IST)
15 Apr 2026 05:35 PM (IST)महिला आरक्षण बिल पर आया जयराम रमेश का बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव प्रचार के बीच ये बिल लाया जाता है और बड़े गलत तरीके से महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़ा जाता है और एक ही संविधान संशोधन बिल है जिसमें परिसीमन का प्रावधान है और महिला आरक्षण का प्रावधान हैं ये परिसीमन बड़ा खतरनाक है जो बार-बार सरकार की ओर से कहा जा रहा है गृह मंत्री ने कहा है अनेक मंत्रियों ने कहा है कि लोकसभा सीटे 50% ज्यादा बढ़ाया जाएगा और उसके साथ-साथ समानुपातिक तरीके से सभी राज्यों की सीटे लोकसभा में बढ़ाई जाएगी।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "इस चुनाव प्रचार के बीच ये बिल लाया जाता है और बड़े गलत तरीके से महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़ा जाता है और एक ही संविधान संशोधन बिल है जिसमें परिसीमन का प्रावधान है और महिला आरक्षण का प्रावधान हैं ये परिसीमन बड़ा खतरनाक है जो… pic.twitter.com/O9kzx0Sy1d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 04:35 PM (IST)
15 Apr 2026 04:35 PM (IST)CBSE Class 10th का रिजल्ट हुआ जारी
सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। results.cbse.nic.in ,डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर जाकर विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
15 Apr 2026 03:57 PM (IST)
15 Apr 2026 03:57 PM (IST)सीएम योगी और टीसीएस के चेयरमैन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।
#WATCH गोरखपुर (यूपी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।
(सोर्स: गोरखनाथ मंदिर) pic.twitter.com/z79AQWasXx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 03:18 PM (IST)
15 Apr 2026 03:18 PM (IST)वंदे मातरम गाने से इनकार करने वाले कांग्रेसी पार्षद पर बोले विश्वास सारंग
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इंदौर में 'वंदे मातरम' गाने से इनकार करने वाले कांग्रेस पार्षद पर कहा, "इस देश में वंदे मातरम् का अपमान कोई नहीं कर पाएगा। ये वह तरंग है जिसे गाकर इस देश के अमर शहीदों ने देश को स्वतंत्र किया यह वंदे मातरम् का अपमान नहीं है बल्कि देश के शहीदों का अपमान है।
#WATCH | भोपाल: मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इंदौर में 'वंदे मातरम' गाने से इनकार करने वाले कांग्रेस पार्षद पर कहा, "इस देश में वंदे मातरम् का अपमान कोई नहीं कर पाएगा। ये वह तरंग है जिसे गाकर इस देश के अमर शहीदों ने देश को स्वतंत्र किया... ये वंदे मातरम् का अपमान… pic.twitter.com/A7rIxVEb02
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 02:50 PM (IST)
15 Apr 2026 02:50 PM (IST)अशोक मित्तल पर ईडी की कार्रवाई पर आया प्रियंका कक्कड़ का बयान
'आप' के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ईडी की छापेमारी पर, आम आदमी पार्टी नेत्री प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि हाल ही में राघव चड्ढा की भाजपा के टॉप नेता के साथ बैठक हुई थी और ये जो छापेमारी हो रही है वो राघव चड्ढा के कहने पर ही हो रही है।
#WATCH | दिल्ली: AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ED की छापेमारी पर, AAP नेत्री प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि हाल ही में राघव चड्ढा की भाजपा के टॉप नेता के साथ बैठक हुई थी और ये जो छापेमारी हो रही है वो राघव चड्ढा के कहने पर ही हो रही है...… pic.twitter.com/PLF8HaagqA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 02:11 PM (IST)
15 Apr 2026 02:11 PM (IST)फ्रांस-इंडिया इंटर पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप ने ओम बिरला से की मुलाकात
फ्रेंच सीनेट के फ्रांस-इंडिया इंटर-पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप ने संसद भवन में स्पीकर के कमिटी रूम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
#WATCH | दिल्ली: फ्रेंच सीनेट के फ्रांस-इंडिया इंटर-पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप ने संसद भवन में स्पीकर के कमिटी रूम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। pic.twitter.com/wxkg9wbWEe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 01:22 PM (IST)
15 Apr 2026 01:22 PM (IST)आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन: मैथिली ठाकुर
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। नीतीश कुमार बिहार को जंगल राज से निकालकर सुशासन के राज में लेकर आए हैं, उसी को आगे बढ़ाते हुए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पहले भी NDA के मुख्यमंत्री थे आज भी NDA के मुख्यमंत्री हैं।"
#WATCH | पटना: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। नीतीश कुमार बिहार को जंगल राज से निकालकर सुशासन के राज में लेकर आए हैं, उसी को आगे बढ़ाते हुए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पहले भी NDA के मुख्यमंत्री थे आज भी NDA के मुख्यमंत्री हैं।" pic.twitter.com/mCZOP4hhL3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 12:58 PM (IST)
15 Apr 2026 12:58 PM (IST)आम आदमी पार्टी ने जारी किया तीन दिन का व्हिप
आम आदमी पार्टी ने तीन दिन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को इस अवधि के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
15 Apr 2026 12:46 PM (IST)
15 Apr 2026 12:46 PM (IST)दिल्ली पुलिस ने 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर रात मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। जानकारी मिली थी कि ये सभी सरिता विहार इलाके में छिपे हुए थे। पकड़ने पहुंची टीम पर आरोपियों ने फायरिंग की, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
15 Apr 2026 12:05 PM (IST)
15 Apr 2026 12:05 PM (IST)कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर CM सिद्धारमैया ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक पहुंच चुके हैं। बेंगलुरु हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी एक दिन के दौरे पर राज्य में मौजूद हैं।
Prime Minister Narendra Modi was received by Karnataka CM Siddaramaiah at Bengaluru airport earlier today
PM Modi is on a one-day visit to Karnataka. PM inaugurated Sri Guru Bhairavaikya Mandira at Sri Kshetra Adichunchanagiri in Mandya district today. pic.twitter.com/OsOYtM8LyZ
— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 2026 11:43 AM (IST)
15 Apr 2026 11:43 AM (IST)सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत पर रोक लगी
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पासपोर्ट विवाद से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने तेलंगाना हाई कोर्ट के उस आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है, जिसमें पवन खेड़ा को ट्रांजिट जमानत की राहत दी गई थी।
15 Apr 2026 11:15 AM (IST)
15 Apr 2026 11:15 AM (IST)बिजेंद्र प्रसाद यादव बने बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री
सुपौल विधानसभा सीट से NDA विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव को JDU कोटे से बिहार का नया उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई।
VIDEO | Patna: Bijendra Prasad Yadav takes oath as Bihar Minister.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/dOPHMWXFRI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 2026 11:09 AM (IST)
15 Apr 2026 11:09 AM (IST)पटना: सरायरंजन से JDU विधायक विजय कुमार चौधरी बने बिहार के डिप्टी CM
सरायरंजन से JDU विधायक और नीतीश कुमार के करीबी नेता विजय कुमार चौधरी को बिहार का नया उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने लोकभवन में शपथ लिया।
VIDEO | Patna: Vijay Kumar Chaudhary takes oath as Bihar Minister.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Tsgjw96dZT
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 2026 11:01 AM (IST)
15 Apr 2026 11:01 AM (IST)बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, लोकभवन में ली शपथ
बीजेपी और NDA विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकभवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया।
BJP's Samrat Choudhary sworn in as Bihar chief minister by Governor Syed Ata Hasnain. pic.twitter.com/XiOuFKYuEY
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 2026 10:53 AM (IST)
15 Apr 2026 10:53 AM (IST)लोकभवन पहुंचे सम्राट चौधरी, थोड़ी देर में होगा शपथ ग्रहण
बीजेपी और NDA विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंच चुके हैं, जहां वह जल्द ही बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ जेडीयू कोटे से दो विधायक भी शपथ लेंगे, जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस शपथग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं।
VIDEO | Patna: NDA legislature party leader Samrat Choudhary (@samrat4bjp), Union Minister JP Nadda (@JPNadda), BJP National President Nitin Nabin (@NitinNabin), and other leaders arrive at Lok Bhawan.
Samrat Choudhary is set to take oath as Bihar CM.
(Full video available on… pic.twitter.com/xPOVFdOCpN
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 2026 10:39 AM (IST)
15 Apr 2026 10:39 AM (IST)चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
LJP (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व भाई श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें NDA विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व भाई श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें NDA विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।@samrat4bjp pic.twitter.com/7QNw9REIk4
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) April 15, 2026
15 Apr 2026 10:35 AM (IST)
15 Apr 2026 10:35 AM (IST)केंद्र सरकार की महिला आरक्षण विधेयक पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया
हुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण पर कहा, "केंद्र सरकार ने कल से संसद का तीन दिन का विशेष सत्र भी बुलाया है। देश में बहुजन समाज में से खासकर SC-ST व OBC समाज के हित व कल्याण की तरह ही महिला सशक्तिकरण की बातें बहुत की जाती है लेकिन सही नीयत, नीति व मजबूत इच्छा शक्ति के अभाव के कारण इस पर शायद ही कभी ठीक से अमल हो पाया है। हमारी पार्टी बसपा देश की सवर्ण समाज की महिलाओं को उनकी आबादी के हिसाब से 50% आरक्षण देने की मांग लगातार करती आ रही है लेकिन जिसे कोई भी पार्टी अपने-अपने स्वार्थ व मजबूरियों के कारण मानने को तैयार नहीं दिखती हैं। ऐसे में देश की संसद लोकसभा में व राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की प्रक्रिया को काफी लंबे इंतजार के बाद ही सही लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने की कार्रवाई का हमारी पार्टी स्वागत करती है। वास्तव में महिला आरक्षण की असली हकदार, शोषित व उपेक्षित वर्गों में भी खासकर, सामाजिक-राजनीतिक व आर्थिक रूप से लगातार पछाड़ी जा रहीं, SC-ST व OBC समाज की महिलाओं को लेकर यदि इसमें अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाती है, जो नहीं की गई है तो ये उचित होने के साथ-साथ बसपा के अनवरत संघर्षों के बाद OBC समाज को मंडल आयोग की सिफारिशों के तहत 27% आरक्षण के लागू की तरह ऐतिहासिक भी जरूर होता। लेकिन ऐसा नहीं होने से इन वर्गों की महिलाओं को क्या महिला आरक्षण का पूरा लाभ मिल पाएगा, इसमें काफी संदेह है। महिला आरक्षण को राजनीतिक स्वार्थ के बजाय, महिला सुरक्षा, सम्मान व उत्थान आदि से जोड़कर देखना चाहिए तभी इसका सही लाभ मिल पाएगा।"
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण पर कहा, "केंद्र सरकार ने कल से संसद का तीन दिन का विशेष सत्र भी बुलाया है। देश में बहुजन समाज में से खासकर SC-ST व OBC समाज के हित व कल्याण की तरह ही महिला सशक्तिकरण की बातें बहुत की जाती है… pic.twitter.com/M3pnOWKvPl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 2026 10:06 AM (IST)
15 Apr 2026 10:06 AM (IST)आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड
आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड मारी है। AAP ने हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।
15 Apr 2026 09:25 AM (IST)
15 Apr 2026 09:25 AM (IST)पटना: चाचा पशुपति पारस से मिलनेअस्पताल पहुंचे चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से पटना के साई अस्पताल में मुलाकात की, जहां वे भर्ती हैं। चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, “मेरे अभिभावक और चाचा श्री पशुपति कुमार पारस आज सुबह से अस्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मैं अस्पताल गया और बेहतर इलाज के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया।”
#WATCH | Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan met his uncle, former Union Minister Pashupati Kumar Paras, who is admitted to Sai Hospital in Patna. (14.04)
Chirag Paswan tweeted, "My guardian, my uncle, Mr Pashupati Kumar Paras, has been unwell since this morning. I… pic.twitter.com/CvguKzsupp
— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 2026 08:52 AM (IST)
15 Apr 2026 08:52 AM (IST)पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बस्सीपठाना कस्बे के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
15 Apr 2026 08:13 AM (IST)
15 Apr 2026 08:13 AM (IST)जेडी वैंस ने की पोप लियो XIV की तारीफ
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने नीतिगत मतभेदों के बावजूद पोप लियो XIV की शांति के पक्ष में की गई अपील की तारीफ की।
JD Vance praises Pope Leo XIV's peace advocacy amid policy differences
Read @ANI Story | https://t.co/Ror7eGGgcA#US #JDVance #PopeLeoXIV pic.twitter.com/dYK47O6iqN
— ANI Digital (@ani_digital) April 15, 2026
15 Apr 2026 07:25 AM (IST)
15 Apr 2026 07:25 AM (IST)छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 14 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
🇮🇳 A powerful explosion rocked the Vedanta coal power plant in Chhattisgarh, India.
The plant, one of India’s largest privately owned generators, supplies electricity to the nearby giant aluminum factory. https://t.co/EoTIRmgkvc pic.twitter.com/2IWNqnPOVy
— Prime (@nucleusprime) April 14, 2026
15 Apr 2026 06:55 AM (IST)
15 Apr 2026 06:55 AM (IST)आज कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। सुबह करीब 11 बजे वे मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
15 Apr 2026 06:28 AM (IST)
15 Apr 2026 06:28 AM (IST)ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर भारत पहुंचे
ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, और यह दौरा दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करेगा।
#WATCH | Austrian Federal Chancellor Dr. Christian Stocker arrives in New Delhi for his first official visit to India
"India and Austria share a warm and friendly relationship. Chancellor Stocker’s visit will impart further momentum to ‘Enhanced India–Austria partnership’,"… https://t.co/c471GG07Mm pic.twitter.com/7MtuLoMdXI
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Aaj ki taaja khabar 15th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Health Alert: मुंबई में ‘पिंक आई’ का आतंक, गर्मी और प्रदूषण से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
May 11, 2026 | 08:46 PMSkincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
May 11, 2026 | 08:44 PMमहाराष्ट्र में अवैध शराब के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, हर तहसील में बनेगी हाई पावर कमेटी
May 11, 2026 | 08:38 PMMP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे
May 11, 2026 | 08:34 PMबिना सीटी स्कैन घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ने पेश की अत्याधुनिक ‘कोरी’ प्रणाली
May 11, 2026 | 08:29 PM‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
May 11, 2026 | 08:28 PMसोना खरीदने की जरूरत नहीं…पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील, जानें और क्या कहा?
May 11, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













