Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका

Skincare In Summer: आजकल काम में व्यस्तता के चलते देर रात तक जागने से त्वचा थकी हुई और बेजान लगने लगती है। गर्मी में ग्लोइंग स्किन के पाने के लिए महंगे स्किन केयर नहीं बल्कि ये उपाय असरदार हो सकते है.

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 18, 2026 | 06:22 PM

समर स्किनकेयर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Summer Skincare Routine: लगातार काम करने और बाहर रहने से थकान, स्ट्रेस, धूल-मिट्टी, तेज धूप और घंटों स्क्रीन के सामने बैठने का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है। आईने में खुद को देखकर लगता है कि स्किन की सारी चमक खो गई है।

खासकर भारत में, जहां पॉल्यूशन और गर्मी दोनों ही ज्यादा है, लेकिन ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट या पार्लर की जरूरत नहीं है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर चेहरे की खोई चमक वापस लाई जा सकती है।

चमकदार स्किन के लिए एंटी ऑक्सीडेंट है जरूरी

अगर स्किन को नेचुरल ग्लो देना है तो खाने से लेकर स्किन पर लगाने तक, सभी में एंटीऑक्सिडेंट्स बेहद जरूरी हैं। बेजान त्वचा में ब्राइटनेस लाने के लिए विटामिन सी एक असरदार इंग्रीडिएंट है, जो कि पॉल्यूशन और UV किरणों से बनने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है। इसके साथ राइस वॉटर और ट्रानेक्सामिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन टोन बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत

Benefits of Cashew: मुठ्ठी भर काजू आपकी स्किन, बालों और आंखों के लिए है फायदेमंद, डेली डाइट में करें शामिल

Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली

नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत

स्किन फास्टिंग रखें

मल्टीपल स्टेप स्किन केयर का ट्रेंड था, लेकिन अब स्किन फास्टिंग का ट्रेंड है। यानी चेहरे पर लगातार नई-नई चीजें लगाने के बजाय त्वचा को खुद से सांस लेने और संतुलन बनाने का मौका देना। कुछ लोग इस दौरान सिर्फ फेसवॉश और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ लोग कई दिनों तक सिर्फ पानी से चेहरा साफ करना पसंद करते हैं।

दरअसल, गर्मी के मौसम में त्वचा पहले ही पसीने और उमस से परेशान रहती है। ऐसे में हैवी क्रीम और कई लेयर वाले प्रोडक्ट चेहरे को और ज्यादा चिपचिपा बना देते हैं। ऐसे में कई लोगों को लगने लगा है कि कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा फ्रेश महसूस होती है। साथ ही लगातार मेकअप और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स लगाने से कई बार पोर्स बंद होने लगते हैं, जिससे पिंपल्स आने लगते है।

ये भी पढ़ें- Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत

स्किन को रगड़ना बंद करें

सबसे पहले स्किन को ज्यादा रगड़ना नहीं चाहिए। कई लोग फेसवॉश के बाद चेहरे को रगड़कर पोंछते हैं। इसके अलावा डल स्किन हटाने के लिए हार्श स्क्रब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे स्किन और ज्यादा डैमेज हो सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि केमिकल एक्सफोलिएटर जैसे AHA और BHA  ज्यादा बेहतर हैं। ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाते हैं और स्किन को स्मूद बनाते हैं।

इन सबके साथ ही स्कीन को मॉइश्चराइज रखना बेहद जरूरी है। एक अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी बेहद जरूरी है। इसके अलावा हेल्दी और ग्लोइंग स्कीन के लिए अच्छा खाना और रेगुलर एक्सरसाइज भी अहम है।

Summer skincare routine to get healthy and glowing skin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 06:22 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Healthy Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Natural Glow
  • Skincare Tips
  • Summer Diet
  • Summers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.