Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?

luxury wedding hospitality: भारतीय शादियों में रोजाना नए-नए ट्रेंड बनते और टूटते हैं। इन दिनों लग्जरी शादी का नया ट्रेंड है- वॉटर बार। आइए जानते हैं क्या है ये नया वेडिंग ट्रेंड।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 07, 2026 | 03:29 PM

वॉटर बार (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indian Wedding Trends: पुराने जमाने में शादियों में मेहमानों का स्वागत शरबत, जूस या किसी मॉकटेल से किया जाता था, लेकिन आज के समय में वॉटर बार का लग्जरी ट्रेंड उबरकर सामने आ रहा है। इश ट्रेंड के तहत मेहमानों को सादा पानी या बॉटल वॉटर नहीं बल्कि ग्लेशियर वॉटर, स्प्रिंग वॉटर, नेचुरल मिनरल वॉटर, स्पार्कलिंग वॉटर और अल्कलाइन वॉटर जैसे कई प्रीमियम पानी के विकल्प परोसे जा रहे हैं।

हाई सोसायटी में आजकल शादियों में मेहमान अलग-अलग तरह के प्रीमियम पानी का स्वाद ले रहे है। यह ट्रेंड इसलिए भी खास है कि जहां शादियों में लोग अलग-अळग तरह का कुजिन ट्राई करते हैं, तो वहीं अब पानी भी लग्जरी होता जा रहा है।

क्या है Water Bar?

वॉटर बार हाई क्लास शादियों में लगाया जाने वाला एक ऐसा काउंटर है, जहां दुनिया के अलग-अलग सोर्सेज से आने वाले प्रीमियम पानी को मेहमानों के लिए परोसा जाता है। इनमें स्टिल वॉटर, स्पार्कलिंग वॉटर, नेचुरल मिनरल वॉटर, स्प्रिंग वॉटर, ग्लेशियर वॉटर और आर्टीज़ियन वॉटर शामिल हैं। इस दौरान शादी में आए हुए मेहमान न केवल पानी पीते हैं, बल्कि उससे जुड़ी जानकारी, जैसे- उसके स्वाद, मिनरल्स और स्रोत के बारे में भी जानते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन

दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय

Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी

शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत

वॉटर बार (फोटो.सोशल मीडिया)

क्या खास है प्रीमियम पानी में

विशेषज्ञ बताते हैं कि हर पानी का स्वाद एक जैसा नहीं होता। पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और बाइकार्बोनेट जैसे प्राकृतिक खनिज उसके स्वाद और गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि आजकल सेलिब्रिटी इन खास तरह के पानी के लिए  सैकड़ों रुपये खर्च कर देते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में प्रीमियम पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है। कुछ लग्जरी ब्रांड्स की छोटी बोतलें भी 700-800 रुपये की मिलती हैं। कई बार स्थिति ऐसी होती है कि स्टॉक खत्म हो जाता है।

भारतीय शादियों में क्यों बढ़ रहा वॉटर बार का ट्रेंड

आज कल की शादियां सिर्फ डेकोरेशन और दुल्हा-दुल्हन तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि शादियों में लग्जरी का समावेश नेक्सट लेवल पर हो रहा है। लोग शादियों में करोड़ों रूपए खर्च कर रहे हैं। डेकोरेशन, फूड, मेकअप, वेडिंग ड्रेसेस से लेकर विदाई तक को लग्जरी टच दिया जा रहा है। अब मेहमानों को यूनिक और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

वॉटर बार (फोटो.सोशल मीडिया)

वॉटर बार भी इसी सोच का हिस्सा है। इसे खासतौर पर डेस्टिनेशन वेडिंग, वेलनेस-थीम वेडिंग, हाई-एंड ब्रंच और इंटिमेट सेलिब्रेशन में शामिल किया जा सकता है। यह उनके लिए भी बेहतर ऑप्शन है, जो शराब का सेवन नहीं करते हैं।

हेल्थ और वेलनेस पर बढ़ता फोकस

आज की पीढ़ी स्वास्थ्य को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रही है। जेन जी हेल्दी ऑप्शन को अपना रही है। डॉक्टरों का कहना है कि प्राकृतिक मिनरल वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखेंगे।

ये भी पढ़ें- Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन

वॉटर बार (फोटो.सोशल मीडिया)

वॉटर बार बनेगा आम शादियों का हिस्सा

वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग मानते हैं कि फिलहाल वॉटर बार मुख्य रूप से लग्जरी और डेस्टिनेशन वेडिंग्स तक ही सीमित रहेगा। लेकिन जैसे पहले स्पेशल कॉफी, आर्टिजन फूड और प्रीमियम बेवरेज का ट्रेंड आम लोगों तक पहुंचा, वैसे ही आने वाले कुछ सालों में यह आम शादियों तक भी पहुंच सकता है।

Water bar luxury wedding trend indian weddings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 03:29 PM

Topics:  

  • Celebrity Wedding
  • Lifestyle News
  • Luxury Trip
  • Wedding
  • Wedding Reception

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.