सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ‘कच्चा आम’ (Raw Mango) केवल स्वाद में भी मजेदार नहीं होता, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। बीटडायबिटीज के मुताबिक, कच्चे आम में शुगर, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट तीनों ही कम मात्रा में होता है जिस वजह से ये डायबिटीज के मरीजों के लिए ये सुरक्षित होने के साथ- साथ काफी फायदेमंद भी माना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर कच्चे आम की चटनी न सिर्फ आपके खाने का जायका बढ़ाती है,बल्कि आपकी सेहत को फायदा भी पहुंचाती है। अगर आप अभी तक कच्चे आम की चटनी के इन फायदों से अनजान हैं, तो आइए जानें इसके फायदों के बारे में-
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों के मौसम में अगर कच्चे आम की चटनी या आम पन्ना पिया जाए तो इससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है। यह शरीर को ठंडा रखता है और हाइड्रेट करने में मदद करता है।
विटामिन-C से भरपूर कच्चे आम की चटनी आयरन से भी भरपूर होती है। विटामिन-C त्वचा को हेल्दी रखने में काफी सहायक होता है। ऐसे में कच्चे आम की चटनी खाने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और इसमें मौजूद आयरन खून की कमी दूर करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।
कच्चे आम में विटामिन-K पाया जाता है जो कैल्शियम के अब्जॉर्ब होने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कच्चे आम में थोड़ा बहुत कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो कच्चे आम की चटनी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में काफी मददगार होती है। इसमें कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कच्चे आम की चटनी खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा अच्छी रहती है, जिससे डायबिटीज में काफी फायदा मिलता है।
यह पेट में होने वाली समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। मसलन, गैस होना, कब्ज की समस्या, अपच होना आदि में ये काफी फायदेमंद है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।