सीमा कुमारी
ये तो सभी जानते हैं कि, ‘डायबिटीज’ (Diabetes) एक ऐसी ही बीमारी है, जो एक बार किसी को हो जाए, तो उसे जीवन भर दवाईयों के सहारे रहना पड़ता है। अगर डायबिटीज का मरीज़ अपने खानपान को सही रखे और नियमित व्यायाम करे, तो इंसुलिन लेवल काफी हद तक कंट्रोल में रहता है। इसके लिए इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है कि मौसम के मुताबिक आहार में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?
खासकर, सर्दियों में लोग मूली का सेवन करना खूब पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, डायबिटीज पेशेंट मूली खा सकते हैं या नहीं ? आइए जानें इस बारे में –
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘मूली’ (radish) में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के लेवल को नियंत्रित रखते हैं। मूली को सलाद के रूप में या इसके पराठे बनाकर खाया जा सकता है। ध्यान रहे कि मूली का सेवन करने से आपको किसी भी तरह की दिक्कत होती है डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फूड का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, जिनमें ग्लाइसेमिक बहुत ज्यादा होता है। शहद, व्हाइट ब्रेड, चावल, पास्ता खाने से परहेज करें। इसके अलावा, समय-समय पर अपना शुगर लेवल चेक करते रहें और दवाईयों के साथ नियमित रूप से व्यायाम भी करें।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, ‘ड्राई फ्रूट्स’ में बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है। बादाम में विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
फलों में ‘अमरूद’ का सेवन करना लाभदायक रहेगा। इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डायबिटीज पेशेंट के आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
रोजाना सुबह खाली पेट मूली खाने से डायबिटीज जैसी बीमारी से जल्द ही छुटकारा मिल सकती है। इतना ही नहीं सुबह मूली खाने से शरीर में पीलिया (jaundice) जैसे रोग कभी शरीर को नहीं छूते हैं।