- Hindi News »
- Lifestyle »
- Reduce The Problem Of Aging Through These Yogasanas
लंबे वक्त तक खुद को रखना चाहते है जवां, तो इन योगासनों के जरिए पाएं निखार
Anti Aging Tips in Hindi: अगर आप लंबे समय तक खुद को जवां रखना चाहते है तो सही जीवनशैली, संतुलित खानपान, भरपूर नींद, पानी की अच्छी मात्रा के साथ योगासन का तरीका अपना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

चेहरे के लिए फायदेमंद होते है ये योगासन (सौ.सोशल मीडिया)
Anti Aging Tips: योगासन, हमारे जीवन का जरूरी भाग है जिसका सेहत से जरूरी नाता होता है। बढ़ती उम्र के साथ बदलाव देखने के लिए मिलते है जिसके लिए खानपान और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा ढीली पड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं। ये उम्र बढ़ने स्वाभाविक हिस्सा होती है जिसे आपको ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। अगर आप लंबे समय तक खुद को जवां रखना चाहते है तो सही जीवनशैली, संतुलित खानपान, भरपूर नींद, पानी की अच्छी मात्रा के साथ योगासन का तरीका अपना सकते है। यह बेहद ही असरदार उपाय होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद होते है योगासन
यहां पर आयुष मंत्रालय का कहना है कि, योग सिर्फ शरीर को लचीलापन और मजबूती नहीं देता, बल्कि यह आपकी त्वचा की गहराइयों में काम करता है। योग का असर शरीर के अंदर से बाहर तक साफ दिखता है।कुछ योगासन चेहरे की त्वचा को टाइट करने, झुर्रियों को कम करने और चेहरे पर नेचुरल चमक लाने में बेहद प्रभावी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ramadan 2026: सहरी में खाएंगे ये चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी भूख और प्यास, जानें झटपट बनने वाली रेसिपी
Constipation Relief: पेट की गंदगी को साफ कर देगा यह 1 नुस्खा; कब्ज होगा छूमंतर और चेहरे पर आएगा ग्लो
धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी नुकसान!
Mehendi Designs: दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं उंगलियों के ये 5 डिजाइन्स, मिलेगा सेलिब्रिटी जैसा लुक
बढ़ती उम्र में जवां रखेंगे ये योगासन
आप बढ़ती उम्र के साथ अपनी त्वचा को रोगों से बचाना चाहते है तो, खास तरह के योगासन का पालन कर सकते है।
मत्स्यासन :-
यह योगासन स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यहां पर मत्स्यासन में गर्दन और छाती को पीछे की ओर झुकाया जाता है। इस मुद्रा में छाती ऊपर उठती है और गर्दन पीछे झुकती है। इस मुद्रा में फेफड़ों को अधिक जगह मिलती है और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है। खासतौर पर चेहरे की त्वचा को जब पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, तो वहां की कोशिकाएं ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। इससे त्वचा ज्यादा हेल्दी, दमकती और जवां नजर आती है। मत्स्यासन चेहरे की मांसपेशियों को भी एक्टिव करता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां आने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
हलासन :-
हलासन एक ऐसा आसन है, जो शरीर के कई हिस्सों को एक साथ सक्रिय करता है। जब आप इस आसन को करते समय पैरों को सिर के पीछे ले जाकर जमीन पर टिकाने की कोशिश करते हैं, तो यह स्थिति आपके पेट के अंगों पर दबाव डालती है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। अच्छी पाचन क्रिया का सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखता है। इसके अलावा, हलासन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे त्वचा की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन और पोषण अच्छे से पहुंचता है। इसका नतीजा यह होता है कि चेहरा ज्यादा टाइट, चमकदार और झुर्रियों से मुक्त दिखता है।
ये भी पढ़ें- घर की रसोई में छिपे है बालों और त्वचा के देखभाल के उपाय, इन मसालों के उपयोग से पाएं मजबूती
त्रिकोणासन :-
त्रिकोणासन के दौरान जब आप अपने शरीर को साइड की ओर मोड़ते हैं और एक हाथ नीचे और दूसरा ऊपर होता है, तो आपकी रीढ़, पेट और चेहरे तक रक्त का प्रवाह तेज होता है। इससे शरीर में जमा हुए विषैले तत्व पसीने और अन्य माध्यमों से बाहर निकलते हैं। यह आंतरिक सफाई आपकी त्वचा को साफ, चमकदार और जवान बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही, यह आसन तनाव को भी कम करता है, जिसका असर आपकी त्वचा पर होता है।
आईएएनएस के अनुसार
Reduce the problem of aging through these yogasanas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
Feb 16, 2026 | 07:22 PM2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को, लेकिन क्यों नहीं लग रहा है भारत में सूतक? सावधानियां भी नोट करें
Feb 16, 2026 | 07:12 PM‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान
Feb 16, 2026 | 07:06 PMबंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
Feb 16, 2026 | 06:59 PMIND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
Feb 16, 2026 | 06:58 PMअंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
Feb 16, 2026 | 06:45 PM‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान
Feb 16, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














