- Hindi News »
- Health »
- These 7 Benefits Of Drinking Moringa Leaves Water On An Empty Stomach In The Morning Will Surprise You
सुबह खाली पेट मोरिंगा की पत्तियों का पानी पीने के ये 7 फ़ायदे कर देंगे हैरान
Moringa Water: मोरिंगा कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से कई सारे फायदे मिलते हैं। खासकर रोजाना सुबह खाली पेट में मोरिंगा का पानी पीने कई मायनों में फायदेमंद होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

खाली पेट मोरिंगा का पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Moringa Water Benefits: मोरिंगा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि इसमें कई ऐसे पौषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में अहम रोल अदा करता है। अगर आप मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों का पानी रोजाना सुबह खाली पेट अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको ढेरों फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रोज सुबह खाली पेट मोरिंगा की पत्तियों का पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
खाली पेट मोरिंगा का पानी पीने के फायदे-
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन-सी और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से इसका पानी पीने से सर्दी-जुकाम जैसे इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
त्वचा और बालों के लिए वरदान
मोरिंगा की पत्तियों का पानी त्वचा और बालों के लिए भी किसी वरदान कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की चमक बढ़ाते हैं, एक्ने को रोकते हैं और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाकर झड़ने की समस्या को कम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
वजन घटाने में मददगार
मोरिंगा की पत्तियों का पानी त्वचा और बालों के अलावा वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता हैं। बता दें, कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाला यह ड्रिंक वजन कम करने में काफी असरदार साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में मदद करता है और पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास देता है।
पाचन-तंत्र को रखता है दुरुस्त
एक्सपर्ट्स बताते है कि, मोरिंगा का पानी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखने में अहम भूमिकाअदा करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जबकि इसका फाइबर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाकर पेट को साफ रखता है।
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
आपको बता दें, मोरिंगा का पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के अलावा, ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी असरदार हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल में रखकर दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
शरीर की सूजन करता है कम
मोरिंगा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका पानी गठिया जैसी सूजन वाली बीमारियों में होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-इस आदत से आपके शरीर में फैल रहा है धीमा जहर, आज से बंद कर दीजिए ये काम
एनर्जी लेवल को बढ़ता है
मोरिंगा के पानी में मौजूद आयरन और विटामिन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे थकान कम होती है और एनर्जी का स्तर बढ़ता है। इसे सुबह पीने से दिनभर फूर्ति बनी रहती है।
These 7 benefits of drinking moringa leaves water on an empty stomach in the morning will surprise you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AM3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
May 03, 2026 | 08:44 AMHSC रिजल्ट 2026: नागपुर विभाग भले पीछे, लेकिन सिटी टॉपर्स ने 97%+ अंकों से रचा सफलता का नया इतिहास
May 03, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














