Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pre-Wedding Detox: शादी से पहले शरीर को करें अंदर से डिटॉक्स, कम होगी ब्लोटिंग और बढ़ेगी एनर्जी

Pre Wedding Detox Tips: शादी से पहले ब्लोटिंग, थकान, डल स्किन और कम एनर्जी जैसी समस्याओं से बचना चाहते हैं? हेल्दी प्री-वेडिंग डिटॉक्स प्लान में जानिए सही डाइट, हाइड्रेशन और लाइफस्टाइल टिप्स।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 28, 2026 | 03:24 PM

डिटॉक्स (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bridal detox before wedding: शादी से पहले के हफ्ते बुरी तरह से थकाने वाले होते हैं। ये वक्त मिली-जुली भावनाओं और शारीरिक रूप से थका देने वाले होते हैं। कपड़ों की फिटिंग, इवेंट्स और देर रात तक जागने की वजह से कई लोगों को ब्लोटिंग, थकान, मुँहासे या कम एनर्जी की समस्या हो जाती है।

शादी से पहले डिटॉक्स के लिए बहुत ज्यादा क्लींजिंग या फास्टिंग की जरूरत नहीं होती है। सबसे अच्छा डिटॉक्स प्लान वह है, जो शरीर में संतुलन बनाने, इंफ्लेमेशन कम करने, पाचन सुधारने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और स्किन की नेचुरल ग्लो को बेहतर बनाने पर ध्यान देता है।

शरीर को भीतर से करें डिटॉक्स

शरीर के नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम, जैसे लिवर और गट, को ठीक से काम करने के लिए सही न्यूट्रिशन, हाइड्रेशन, तनाव से दूरी और नींद जैसी चीजों को शामिल करना जरूरी है। इन सबका ध्यान रखकर पाचन को बेहतर, एनर्जी लेवल को अपलिफ्ट, अच्छा मूड और हेल्दी व ग्लोइंग स्किन पाया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Mental Health: क्या आप भी हर समय काम में उलझे रहते हैं? जानिए मेंटल हेल्थ पर इसका असर

Homemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार

Non-Sticky Upma Recipe: 10 मिनट में बनाएं खिली-खिली रवा उपमा, इसके लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Food For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स

डिटॉक्स (फोटो.सोशल मीडिया)

बेसिक चीजों पर प्राथमिकता

डिटॉक्स के लिए किसी सप्लीमेंट् या किसी मुश्किल तरीकों को अपनाने से पहले बेसिक चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। शादी के कम से कम तीन से चार हफ्ते पहले तक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, चीनी, शराब और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से दूर रहें। इन चीजों से गट में असंतुलन, इंफ्लेमेशन और शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही खाने का समय तय करें और देर रात खाने से बचें। इन छोटी-छोटी आदतों से पाचन क्षमता और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जो थकान और ब्लोटिंग को कम करने के लिए जरूरी हैं।

डिटॉक्स (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Homemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार

न्यूट्रिशन को बनाएं रखें

  • आपको न्यूट्रिएंट्स से भरपूर, एंटी-इंफ्लेमेटरी डिटॉक्स डाइट लेनी चाहिए।
  • मौसमी फल, सब्ज़ियां, लीन मीट, नट्स, बीज और हेल्दी फैट्स को प्राथमिकता दें।
  • एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए ओट्स, ब्राउन राइस या मोटे अनाज जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को भोजन में शामिल करें।
  • इसके अलावा प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी है, क्योंकि यह त्वचा की मरम्मत, मेटाबॉलिक हेल्थ और मसल टोन को बेहतर बनाता है।
  • कैलोरी कम करने पर ध्यान देने के बजाय, संतुलित भोजन करने का लक्ष्य रखें।
  • भूखे रहने पर शरीर ज्यादा स्ट्रेस हार्मोन बनाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

Pre wedding detox plan for glowing skin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 03:24 PM

Topics:  

  • Health Tips
  • Healthy
  • Healthy Body
  • Lifestyle News
  • Pre Wedding

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.