-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Rice Flour Face Pack For Glowing Skin
Homemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
- Written By: रीता राय सागर
Rice Flour Face Pack: अगर आप भी बगैर किसी महंगे फेशियल और केमिकल प्रोडक्ट्स के नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो चावल के आटे से बने ये 3 आसान फेस पैक को आजमा सकते हैं।

फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
Rice flour face pack for glowing skin: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं पार्लर जाकर महंगे फेशियल, ब्लीच और क्लीनअप करवाना पसंद करती हैं। इसका बजट थोड़ा ज्यादा हो जाता है, इसलिए हर बार इतने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। बाजार के फेशियल किट केमिकल से भरे होते हैं। इससे कई बार हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है।
ऐसे में आपकी रसोई में रखी एक चीज आपके कई काम आ सकती है और वो है चावल का आटा। घर में रखे चावल के आटे से 3 तरह के फेस पैक बना सकती हैं। आइए जानते हैं।
चावल के आटे से मिलेगी ग्लोइंग स्किन
ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना हैं कि स्किन केयर में चावल के आटे का इस्तेमाल पुराने समय से किया जा रहा है। इससे स्किन डीप क्लीन होती है और एक्स्ट्रा ऑयल भी कम होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
White Butter Benefits: हड्डियों और त्वचा के लिए वरदान है घर का सफेद मक्खन, जानिए इसे खाने का सही तरीका
Heart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे
Mahabharat Story: द्रौपदी ही नहीं, महाभारत की इन 3 महिलाओं ने भी रचा था इतिहास, फिर क्यों नहीं होती इनकी चर्चा
चावल का आटा और दही से बना फेस पैक
अगर आपकी त्वचा बेजान और डाई लगती है, तो आप चावल के आटे और दही का फेस पैक बना सकती हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच दही की आवश्यकता होती है।
फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
फेस पैक बनाने की विधि
एक कटोरी में दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा लें। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और चेहरा भी फ्रेश नजर आएगा।
राइल फ्लॉर एंड हनी फेसपैक
अगर आप चेहरे को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो राइस फ्लॉर और शहद से बना फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा और शहद को एक कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
अब इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगी रहने दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें। दरअसल, शहद से स्किन को मॉइश्चर मिलता है और स्किन सॉफ्ट नजर आती है।
चावल का आटा और एलोवेरा फेस पैक
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ये राइस पैक आपके लिए असरदार है। इसके लिए दो चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक पहुंचाएगी, वहीं चावल के आटे से पोर्स में छुपी गंदगी साफ होगी।
फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
इन बातों का रखें ख्याल
- किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें।
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- आंखों के आसपास फेस पैक न लगाएं।
- जलन या खुजली हो तो इस्तेमाल न करें।
- हफ्ते में एक से दो बार ही यूज करें।
Rice flour face pack for glowing skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मोनोरेल को मिली नई रफ्तार, नए कोच का ट्रायल सफल, जल्द यात्रियों की सेवा में होगा शामिल
Jul 16, 2026 | 01:11 PMबदलेगी नागपुर कलमना मंडी की सूरत: भीषण गर्मी से राहत के लिए लगेंगे टर्बो वेंटिलेटर, होगा भव्य सौंदर्यीकरण
Jul 16, 2026 | 01:11 PMRaksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
Jul 16, 2026 | 01:10 PMकेसी सिन्हा तो झांकी है… बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स, ‘धन-सुराज’ को लेकर BJP का नया सियासी वार
Jul 16, 2026 | 01:07 PMVance US Iran: अमेरिका के वीपी वेंस की ईरान को लेकर रणनीति, सेना और कूटनीति पर दिया बहुत अधिक जोर
Jul 16, 2026 | 12:58 PMसरकारी बंगला नहीं मिला तो एकनाथ शिंदे से नाराज हुए सचिन अहीर, ठाकरे गुट को छोड़ शिवसेना में हुए थे शामिल
Jul 16, 2026 | 12:56 PMनागपुर ड्रेनेज लाइन विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा कदम; मौके के मुआयने के लिए नियुक्त किया कोर्ट कमिश्नर
Jul 16, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













