Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Homemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार

Rice Flour Face Pack: अगर आप भी बगैर किसी महंगे फेशियल और केमिकल प्रोडक्ट्स के नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो चावल के आटे से बने ये 3 आसान फेस पैक को आजमा सकते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 28, 2026 | 01:08 PM

फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rice flour face pack for glowing skin: ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए ज्‍यादातर महिलाएं पार्लर जाकर महंगे फेश‍ियल, ब्‍लीच और क्‍लीनअप करवाना पसंद करती हैं। इसका बजट थोड़ा ज्यादा हो जाता है, इसलिए हर बार इतने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। बाजार के फेश‍ियल क‍िट केमिकल से भरे होते हैं। इससे कई बार हमारी त्‍वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है।

ऐसे में आपकी रसोई में रखी एक चीज आपके कई काम आ सकती है और वो है चावल का आटा। घर में रखे चावल के आटे से 3 तरह के फेस पैक बना सकती हैं। आइए जानते हैं।

चावल के आटे से म‍िलेगी ग्‍लोइंग स्‍क‍िन

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट का मानना हैं क‍ि स्‍क‍िन केयर में चावल के आटे का इस्‍तेमाल पुराने समय से क‍िया जा रहा है। इससे स्‍क‍िन डीप क्‍लीन होती है और एक्‍स्‍ट्रा ऑयल भी कम होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Food For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स

Mumbai Vadhvan Expressway को मिली रफ्तार, MMRDA ने शुरू की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया

Methi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर

Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें

चावल का आटा और दही से बना फेस पैक

अगर आपकी त्वचा बेजान और डाई लगती है, तो आप चावल के आटे और दही का फेस पैक बना सकती हैं। इसके ल‍िए आपको दो चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच दही की आवश्यकता होती है।

फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)

फेस पैक बनाने की विधि

एक कटोरी में दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के ल‍िए लगा लें। फ‍िर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्‍क‍िन हाइड्रेट रहेगी और चेहरा भी फ्रेश नजर आएगा।

राइल फ्लॉर एंड हनी फेसपैक

अगर आप चेहरे को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो राइस फ्लॉर और शहद से बना फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा और शहद को एक कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)

अब इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगी रहने दें। फ‍िर पानी से चेहरे को धो लें। दरअसल, शहद से स्‍क‍िन को मॉइश्चर म‍िलता है और स्किन सॉफ्ट नजर आती है।

चावल का आटा और एलोवेरा फेस पैक

अगर आपकी स्‍क‍िन सेंस‍िट‍िव है, तो ये राइस पैक आपके ल‍िए असरदार है। इसके लिए दो चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स करके स्‍मूद पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। एलोवेरा जेल स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाएगी, वहीं चावल के आटे से पोर्स में छुपी गंदगी साफ होगी।

फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Methi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर

इन बातों का रखें ख्याल

  • किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें।
  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • आंखों के आसपास फेस पैक न लगाएं।
  • जलन या खुजली हो तो इस्‍तेमाल न करें।
  • हफ्ते में एक से दो बार ही यूज करें।

Rice flour face pack for glowing skin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 01:08 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Curd Face Pack
  • Face Care Tips
  • Hindi News
  • honey face pack
  • Lifestyle News
  • Skincare Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.