- Hindi News »
- Lifestyle »
- Padmini Ekadashi Started From Today In Adhik Maas Know The Glory Of This Special Ekadashi Fast
‘अधिक मास’ में आज से शुरू हुई ‘पद्मिनी एकादशी’, जानिए इस विशेष एकादशी व्रत की महिमा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की विधिवत उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पद्मिनी एकादशी’ का व्रत रखा जाता है। ‘पद्मिनी एकादशी’ (Padmini Ekadashi 2023) को कमला एकादशी भी कहते है। इस साल यह एकादशी का व्रत 29 जुलाई शनिवार को रखा जाएगा।
यह एकादशी व्रत 3 वर्षों में एक बार रखा जाता है और माना जाता है कि यह एकादशी व्रत रखने से साधकों को पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानें कब रखा जाएगा ‘पद्मिनी एकादशी व्रत’।
सम्बंधित ख़बरें
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Adhik Maas 2026: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पूजा की महिमा अपरंपार, जानिए सही तिथि और विधिवत पूजा के विशेष नियम
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
Malmas 2026: शुरू हो चुका है ‘मलमास’ 2026, इन वस्तुओं के दान से मिलेगा महापुण्य, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
तिथि
पंचांग के अनुसार, श्रावण अधिक मास के एकादशी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से होगी। साथ ही इस तिथि का समापन 29 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में पद्मिनी एकादशी व्रत 29 जुलाई 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा। पंचांग में बताया गया है कि इस विशेष दिन पर ब्रह्म और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही पद्मिनी एकादशी व्रत पारण 30 जुलाई को सुबह 5 बजकर 41 मिनट से सुबह 8 बजकर 24 मिनट बीच किया जाएगा।
पूजा विधि
एकादशी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान कर, पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इससे पहले पूजा स्थल की अच्छे साफ-सफाई करें। ऐसा करने के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की उपासना करें और पूजा के समय केसर मिश्रित जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान विष्णु के स्तोत्र का पाठ करें और व्रत कथा का श्रवण करें। इस विशेष दिन पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें। पूजा के अंत में आरती जरूर करें।
धार्मिक महत्व
सभी एकादशी व्रतों के समान ही ‘पद्मिनी एकादशी’ पर भी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, लेकिन यह एकादशी हर 3 साल पर तब आती है, जब अधिक मास लगता है। ‘पद्मिनी एकादशी व्रत’ करने से संतान, यश और वैकुंठ की प्राप्ति होती है।
Padmini ekadashi started from today in adhik maas know the glory of this special ekadashi fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














