"नीचे गिरे हैं पैसे..."का झांसा देकर कार से उड़ाया लाखों के गहनों व नकदी का बैग; नागपुर में शातिर गिरोह सक्रिय

Nagpur Anna Gang Crime News: नागपुर में एक ही दिन तीन थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों के बाद पुलिस को कुख्यात 'अन्ना गैंग' पर संदेह है। सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है।
Bag containing jewelry and cash worth lakhs stolen from a car using the "money dropped below" ruse; cunning gang active in Nagpur.
नागपुर, अन्ना गैंग, चोरी,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )
Published on
Updated on

Nagpur Anna Gang High Profile Theft: नागपुर शहर में एक ही दिन में 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हाई प्रोफाइल चोरी की वारदातों ने पुलिस नागरिकों और की चिंता बढ़ा दी है। जांच में सामने आया कि संदिग्ध आरोपी पहले ट्रेन के जरिए नागपुर पहुंचे और फिर अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। तीनों मामलों के सीसीटीवी फुटेज में 4-5 संदिग्ध दिखाई देने के बाद कुख्यात 'अन्ना गैंग' की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

पैसे गिरने का झांसा देकर महिला के गहनों से भरा बैग उड़ाया

पहली वारदात अंबाझरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे संगीता संजय पाटिल (46) अपनी कार से जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने कार के नीचे पैसे गिरने का झांसा दिया।

जैसे ही महिला नीचे देखने के लिए उतरी, आरोपियों ने कार की सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी रखी हुई थी। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी फरार हो चुके थे।

कार की डिक्की से चोरों ने उड़ाई रकम

दूसरी घटना: बजाजनगर थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे बजाजनगर थाना क्षेत्र स्थित मिडास हॉस्पिटल की पार्किंग में हुई। कपिल नवकिशोर अग्रवाल (40) पेशे से राइस मिल संचालक है।

वे अपने परिजन के इलाज के लिए हॉस्पिटल आए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार की डिक्की से करीब 1.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित अस्पताल के अंदर था और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

ट्रेन से आए गैंग ने नागपुर में तीन हाई-प्रोफाइल चोरियों को दिया अंजाम

तीसरी वारदात सीताबर्डी थाना क्षेत्र में शाम करीब 6:30 बजे एक निजी कंपनी के मैनेजर भारतेंद्र अन्नाजी नंदागवली की पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर बदमाश महंगा आईपैड चोरी कर ले गए।

जांच में यह जानकारी सामने आई कि संदिग्ध आरोपी ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन से नागपुर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।

तीनों घटनाओं के फुटेज में 4-5 संदिग्धों की मौजूदगी दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस को संगठित गैंग के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com