सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: साल 2023 का दसवां महीना अक्टूबर जल्द ही शुरू होने वाला है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। पंचांग के अनुसार, इस महीने में कई बड़े और खास तीज त्योहार आने वाले हैं। लोग साल भर इन उत्सव का इंतजार करते हैं। पूरे भारत में इन त्योहारों की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। अक्टूबर के महीने में नवरात्रि, दशहरा, एकादशी व्रत, पितृ पक्ष जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। हर त्योहार का अपना महत्व होता है। कुछ दिनों बाद ही नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा। आइए जानें अक्टूबर महीने में कौन-से त्योहार (October Festivals List) किस तारीख को मनाए जाएंगे।