Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां

Handloom Saree: कंगना रनौत का हैंडलूम साड़ियों के प्रति प्यार उनके अलग-अलग लुक्स में साफ नजर आता है। पटोला से लेकर पोचमपल्ली इकत तक, उनके ये 5 ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स भारतीय बुनाई को प्रोमोट करते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 07, 2026 | 12:28 PM

नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

National Handloom Day 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के सभी फैशन सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन साड़ियों के मामले में उनका फैशन सेंस अव्वल दर्जे का होता है। कंगना ने हैंडलूम साड़ियों को इतने स्टाइलिश तरीके से पहना है कि हर लड़की उसे कॉपी कर सकती है।

खासकर साड़ियों के मामले में उनका स्टाइल पारंपरिक भारतीय बुनाई और मॉडर्न पावर ड्रेसिंग का खूबसूरत मेल दिखाता है। उनके कलेक्शन में पटोला, पोचमपल्ली इकत, खादी और कांजीवरम जैसी अलग-अलग भारतीय टेक्सटाइल परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर कंगना के ऐसे ही 5 हैंडलूम साड़ी लुक्स पर नजर डालते हैं, जिनसे आप अपने एथनिक वॉर्डरोब के लिए स्टाइलिंग इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पटोला साड़ी

Rising Bharat Summit 2026 में कंगना ने मस्टर्ड येलो पटोला साड़ी पहनी थी। साड़ी पर ज्योमेट्रिक पैटर्न और रेड बॉर्डर था, जिसे उन्होंने गोल्ड डिटेलिंग वाले रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया। ट्रेडिशनल झुमकों, बिंदी और मिनिमल मेकअप ने लुक को क्लासी बनाया। पटोला गुजरात की प्रसिद्ध डबल-इकत बुनाई परंपरा से जुड़ी है।

सम्बंधित ख़बरें

Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक

World Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल

Abdul Kalam Inspired Baby Names: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित 7 मीनिंगफुल बच्चों के नाम

International Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट

नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)

देशी उन साड़ी और कुल्हू टोपी

संसद में कंगना कई बार भारतीय और खासतौर पर हिमाचली टेक्सटाइल को अपने लुक का हिस्सा बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी मंडी लोकसभा सीट की कारीगर महिलाओं द्वारा तैयार की गई देसी ऊन की साड़ी भी पहनी। इसके साथ हिमाचली जैकेट, शॉल और कुल्लू टोपी जैसे पारंपरिक एक्सेसरीज को स्टाइल किया।

पोचमपल्ली इक्कत साड़ी

इंडिगो पोचमपल्ली इकत साड़ी में कंगना ने ट्रेडिशनल वीव को बेहद स्मार्ट तरीके से कैरी किया। ब्लू ब्लाउज और ब्राउन लोफर्स के साथ उनका लुक फॉर्मल और एलिगेंट नजर आया। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है जो ऑफिस या मीटिंग में भी हैंडलूम पहनना चाहती हैं।

नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)

 

खादी साड़ी

खादी को कंगना रानौत ने एक सॉफ्ट और फ्रेश अंदाज दिया। उनकी स्ट्राइप्ड खादी साड़ी में पिंक, ऑरेंज और व्हाइट शेड्स के साथ ग्रीन बॉर्डर और ब्लू मोटिफ्स नजर आए। उन्होंने इसे नैचुरल क्रीम शेड के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना, जिससे पूरा लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश बना।

नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)

कांजीवरम साड़ी

कंगना अकसर कांजीवरम साड़ी पहनती है। उनका पिंक कांजीवरम लुक भी खासा खूबसूरत रहता है। इन साड़ियों को वो ट्रेडिशनल ज्वेलरी औऱ अपने खास अंदाज के साथ कैरी करती हैं।

नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक

हैंडलूम फैशन से लें कंगना से ये स्टाइलिंग टिप्स

  • हैंडलूम साड़ी के साथ मिनिमल या स्टेटमेंट ज्वेलरी चुनें।
  • ट्रेडिशनल साड़ी को लोफर्स, जैकेट या कोट के साथ मॉडर्न टच दिया जा सकता है।
  • हैवी साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज लुक को बैलेंस करता है।
  • रीजनल एक्सेसरीज जैसे कुल्लू टोपी या पारंपरिक शॉल पूरे लुक को खास बना सकते हैं।

National handloom day 2026 kangana ranaut handloom saree collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 12:28 PM

Topics:  

  • Fashion Tips
  • Kangana Ranaut
  • Lifestyle News
  • Today's Special News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.