International Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट
Beer Glass Guide: क्या आप जानते हैं कि हर बीयर का अपना अलग ग्लास होता है? सही ग्लास न सिर्फ बीयर की खुशबू और स्वाद बढ़ाता है, बल्कि उसका पूरा एक्सपीरियंस भी बदल देता है। जानिए कौन-सी बीयर किस ग्लास में सर्व की जाती है।
- Written By: रीता राय सागर
आईपीए ग्लास- इसका अनोखा डिजाइन हॉप्स की खुशबू को उभारने के लिए बनाया गया है। यह इंडिया पेल एल पीने वालों के बीच सबसे लोकप्रिय ग्लासों में से एक है।
स्निफ्टर ग्लास- इस ग्लास को स्ट्रॉन्ग और हाई-अल्कोहल बीयर के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसका गोल आकार खुशबू को सेंट्रलाइज्ड करता है, जिससे हर सिप अधिक फ्लेवरफुल लगता है।
International Beer Day 2026: बियर पीने के शौकीन हैं, तो Beer Etiquette के ये 8 गोल्डन रूल्स जरूर जान लें
Health Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Health Tips 2026: दिखने में छोटे, असर में बड़े चिया सीड्स का ये राज जानकर आप भी इसे रोजाना खाने लगेंगे
ट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000
वाइजेन ग्लास- यह लंबा ग्लास व्हीट बियर के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी ऊंचाई झाग को बेहतर बनाए रखती है और बीयर का स्वाद और टेस्ट बैलेंस रखती है।
गॉबलेट ग्लास- इस तरह के ग्लास का चौड़ा मुंह बीयर की खुशबू को और अधिक उभारता है। इसका उपयोग अक्सर बेल्जियन बियर और एब्बी बियर के लिए किया जाता है।
ट्यूलिप ग्लास- ऊपर से हल्का मुड़ा हुआ यह ग्लास बीयर की खुशबू को अंदर बनाए रखता है। बेल्जियन एल और स्ट्रॉन्ग एल जैसी बीयर के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
पिल्सनर ग्लास- लंबा और पतला पिल्सनर ग्लास हल्के रंग की बीयर के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसका आकार बीयर के बुलबुले और झाग को लंबे समय तक बनाए रखता है।
बियर मग- मोटे कांच से बना बियर मग बीयर को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करता है। इसे खासतौर पर लेजर और जर्मन बियर के लिए पसंद किया जाता है।
पिंट ग्लास- यह दुनिया का सबसे कॉमन बीयर ग्लास है। इसमें Lager, Pale Ale और Stout जैसी कई बीयर सर्व की जाती हैं। इसका चौड़ा आकार बीयर पीने को आसान बनाता है।
