-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Photos »
- Latest Summer Cotton Saree Blouse Designs Fashion Tips
सिंपल कॉटन साड़ी को दें ग्लैमरस लुक! पहनें ये 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स जो बदल देंगे आपका पूरा अंदाज
Cotton Saree Blouse Designs: सिंपल कॉटन साड़ी को भी सही स्टाइलिंग के साथ बेहद ग्लैमरस बनाया जा सकता है। अगर आप अपने लुक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स आपके पूरे अंदाज को बदल सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
कॉटन साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहने महिला (सौ. एआई)

गर्मियों का मौसम आते ही वार्डरोब में सबसे पहला बदलाव फैब्रिक का होता है। तपती धूप और उमस में कॉटन एक बेहतरीन और आरामदायक विकल्प होता है। हालांकि अक्सर महिलाएं कॉटन साड़ी पहनने से कतराती हैं क्योंकि लुक ज्यादा स्टाइलिश नहीं लगता है। ऐसे में आप सिंपल कॉटन साड़ी के साथ यूनिक ब्लाउज डिजाइन को पेयर करें जो आपके लुक में चार चांद लगा देगा। साड़ी के साथ सही ब्लाउज आपको रॉयल और मॉर्डन टच देगा।

बोल्ड डीप वी-नेक और स्लीवलेस डिजाइन यह डिजाइन ब्लॉक प्रिंट साड़ियों के साथ बेहद स्टाइलिश लगता है। इंडिगो ब्लू और म्यूटेड रेड जैसे रंगों का यह प्रिंटेड ब्लाउज, ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का एक सटीक मिश्रण है। इसे हैवी सिल्वर या स्टोन ज्वेलरी के साथ पेयर करके आप किसी भी फंक्शन में आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं।
National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
World Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल
Abdul Kalam Inspired Baby Names: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित 7 मीनिंगफुल बच्चों के नाम

एथनिक हॉल्टर-नेक पैटर्न गर्मियों के लिए हॉल्टर-नेक ब्लाउज डिजाइन एकदम सही माना जाता है। अजरक या बाटिक जैसे ब्लॉक प्रिंट इसे एक एथनिक और क्लासी लुक देते हैं। स्लीवलेस और हाई-नेक पैटर्न के साथ सामने की ओर लगे सुनहरे बटन इसे और भी खास बनाते हैं।

अंगरखा स्टाइल और नियॉन शेड्स गर्मियों में फ्रेश दिखने के लिए लाइम ग्रीन जैसे ब्राइट नियॉन शेड्स बेहतरीन हैं। असिमेट्रिकल फ्रंट कट और अंगरखा स्टाइल क्लोजर जिसे बारीक जरी बॉर्डर से हाइलाइट किया गया हो एक बोल्ड लुक देता है। इसे आप प्लेन व्हाइट साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में पहन सकती हैं।

जैकेट-स्टाइल और वुडन बटन्स इंडिगो इकत प्रिंटेड ब्लाउज में वी-शेप नेकलाइन और सामने की ओर लगे वुडन बटन्स इसे एक रस्टिक और अर्दी लुक देते हैं। यह जैकेट-स्टाइल डिजाइन ऑफिस मीटिंग्स के लिए काफी फॉर्मल और कैजुअल आउटिंग के लिए काफी कूल लगता है। इसे खादी साड़ी के साथ पहनना एक बेहतरीन विकल्प है।

ग्लैमरस बैकलेस हॉल्टर-नेक पार्टी या कैजुअल आउटिंग के लिए बैकलेस हॉल्टर-नेक डिजाइन सबसे हॉट समर लुक देता है। यह डिजाइन पीछे की तरफ सिर्फ एक डोरी पर टिका होता है जो कंधों और पीठ को फ्लॉन्ट करने के लिए एकदम सही है।

प्रोफेशनल शर्ट-स्टाइल स्ट्राइप्ड ब्लाउज ऑफिस वियर के लिए शर्ट-स्टाइल ब्लाउज एक 'क्लासी' चुनाव है। इसमें कॉलर नेक और स्लीवलेस डिजाइन के साथ साइड में दिया गया छोटा सा 'स्लिट' इसे यूनिक बनाता है। यह आपको एक प्रोफेशनल और इंडो-फ्यूजन वाइब देता है।
Latest summer cotton saree blouse designs fashion tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
Aug 07, 2026 | 12:28 PMनासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 12:26 PMपेंसिल्वेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक पर महिला किरायेदार से Sexual Harassment का आरोप, एक्शन में आई सरकार
Aug 07, 2026 | 12:26 PMमहाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
Aug 07, 2026 | 12:24 PM50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM फडणवीस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद
Aug 07, 2026 | 12:12 PMHAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
Aug 07, 2026 | 12:07 PMम्हाडा ने मुंबई में 2,640 मकानों के लिए निकाली लॉटरी, जनवरी-फरवरी 2027 में जारी होगी अगली आवास योजना
Aug 07, 2026 | 12:06 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM


















