-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Kangana Ranaut Too Much Protein Makes You Dumb Science Explained
Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
- Written By: रीता राय सागर
Protein Side Effects: वर्तमान समय में प्रोटीन के सेवन को लेकर सब की अपनी-अपनी राय है। कंगना रानौत मानती हैं कि अधिक प्रोटीन का सेवन लोगों को बुद्धु बनाता है, आइए जानते हैं विज्ञान क्या कहता है।

कंगना रानौत (फोटो.सोशल मीडिया)
Too Much Protein: अभिनेत्री और सांसद कंगना रानौत अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती है। अपने हालिया बयान में कंगना ने कहा है कि Too much protein makes you dumb, कंगना के इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।
अभिनेत्री ने लोगों से कहा है कि वे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स और जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक के सेवन से बचें। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में ज्यादा प्रोटीन खाने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है? आइए जानते हैं कि विज्ञान क्या कहता है?
क्या ज्यादा प्रोटीन का असर हमारे दिमाग पर पड़ता है?
किसी भी शोध में यह नहीं बताया गया है कि सामान्य स्वस्थ व्यक्ति में अधिक प्रोटीन का सेवन सीधे तौर पर याददाश्त कम करता है या व्यक्ति को ‘डम्ब’ बना देता है। विशेषज्ञों मानते हैं कि प्रोटीन शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों की मरम्मत, हार्मोन बनाने, शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
मेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Paneer Rice Recipe: लंच-डिनर में कुछ स्पेशल खाने का है मन? झटपट बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर टेस्टी पनीर राइस
Health Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
प्रोटीन (फोटो.सोशल मीडिया)
फिर कंगना के बयान का क्या है मतलब?
दरअसल, समस्या प्रोटीन में नहीं है बल्कि जिस सोर्स से प्रोटीन आता है वह समस्या हो सकता है। यदि आपकी डाइट का बड़ा हिस्सा अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, प्रोसेस्ड मीट या अत्यधिक प्रोसेस्ड प्रोटीन सप्लीमेंट्स से आता है, तो यह शरीर को लॉन्ग टर्म में नुकसान पहुंचा सकता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे खाद्य पदार्थों का संबंध मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिमों को बढ़ाता है, लेकिन इसके पीछे कारण प्रोटीन है, ऐसा नहीं है।
क्या प्रोटीन शेक शरीर के लिए है नुकसान?
बिल्कुल नहीं, पोषण विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन लोगों की प्रोटीन की जरूरत सामान्य भोजन से पूरी नहीं हो पाती, जैसे एथलीट, बुजुर्ग, फिटनेस फ्रीक या बीमारी से उबर रहे मरीज, इन लोगों के लिए प्रोटीन पाउडर का उपयोग जरूर हो जाता है, लेकिन यदि बिना जरूरत के रोजाना कई प्रोटीन शेक लिए जाएं, भोजन की जगह सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल किया जाए या लो क्वालिटी वाले प्रोडक्ट चुने जाएं, तो इससे नुकसान हो सकता है।
शरीर को कितनी प्रोटीन चाहिए?
सामान्य वयस्क के लिए प्रतिदिन लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के लिए पर्याप्त माना जाता है। वहीं नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या भारी व्यायाम करने वालों को लगभग 1.2 से 2 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन तक प्रोटीन की जरूरत पड़ सकती है। प्रोटीन की सही मात्रा किसी व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करती है।
प्रोटीन (फोटो.सोशल मीडिया)
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड क्यों बन रहे हैं चिंता का कारण?
हाल के वर्षों में हुई कई शोधों से पता चलता है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थों में अक्सर अधिक चीनी, नमक, अस्वास्थ्यकर वसा और कई एडिटिव्स होते हैं। प्रोटीन की जरूरत को पूरी करने के लिए नेचुरल सोर्सेज को अहमियत दी जानी चाहिए, जैसे- दाल, चना, राजमा, सोया, अंडे, दूध, दही, पनीर, मछली और चिकन।
Kangana ranaut too much protein makes you dumb science explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
Aug 08, 2026 | 11:39 AMइंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
Aug 08, 2026 | 11:18 AMIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 11:16 AMऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 11:14 AMHanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
Aug 08, 2026 | 11:13 AM29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी
Aug 08, 2026 | 11:12 AMGold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
Aug 08, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














