Abdul Kalam Inspired Baby Names: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित 7 मीनिंगफुल बच्चों के नाम
Inspirational Baby Names: अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जो सकारात्मक सोच, सादगी और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दे, तो डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरित ये 7 बेबी नेम्स बेस्ट हैं।
- Written By: रीता राय सागर
बेबी (फोटो.सोशल मीडिया)
Baby Names Inspired By Dr. APJ Abdul Kalam: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन अनंत प्रेरणा से भरा हुआ है। उन्होंने अपने जीवन से ईमानदारी, सादगी, कड़ी मेहनत और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी।
अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जिसका अर्थ पॉजिटिव हो और जो अच्छे मूल्यों की याद दिलाए, तो ये 7 नाम बेहतरीन आपके बच्चे के लिए बेहतर हो सकते हैं। ये नाम आपके बच्चे को जीवन में हमेशा अच्छा ककने की प्रेरणा देगी।
आरव
आरव का अर्थ होता है शांत, स्थिर और शांतिप्रिय। डॉ. कलाम हमेशा शांति, सौहार्द और मानवता में विश्वास रखते थे। यह नाम बच्चे में संतुलित सोच, भावनात्मक समझ और शांत स्वभाव का प्रतीक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
International Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट
International Beer Day 2026: बियर पीने के शौकीन हैं, तो Beer Etiquette के ये 8 गोल्डन रूल्स जरूर जान लें
Health Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Health Tips 2026: दिखने में छोटे, असर में बड़े चिया सीड्स का ये राज जानकर आप भी इसे रोजाना खाने लगेंगे
बेबी (फोटो.सोशल मीडिया)
आर्यन
आर्यन का अर्थ है श्रेष्ठ, सम्मानित और नेक स्वभाव वाला। डॉ. कलाम अपनी सादगी, विनम्रता और सेवा भाव के लिए जाने जाते थे। यह नाम अच्छे चरित्र, ईमानदारी और करुणा का प्रतीक माना जाता है।
अद्वय
अद्वय एक संस्कृत नाम है, जिसका अर्थ है अद्वितीय, सबसे अलग और एकमात्र। डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से एक अलग पहचान बनाई। यह नाम आत्मविश्वास, मौलिकता और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।
अर्जुन
अर्जुन का अर्थ है साहसी, लक्ष्य पर केंद्रित और श्रेष्ठ योद्धा। महाभारत के अर्जुन की तरह डॉ. कलाम भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। यह नाम साहस, अनुशासन और सफलता की निरंतर खोज का संदेश देता है।
बेबी (फोटो.सोशल मीडिया)
ईशान
ईशान का अर्थ है सूर्य, शक्ति और नई ऊर्जा। डॉ. कलाम ने अपने विचारों और नेतृत्व से करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया। यह नाम सकारात्मकता, नेतृत्व क्षमता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक माना जाता है।
तेजस
तेजस का अर्थ है प्रकाश, तेज और चमक। डॉ. कलाम अपनी बुद्धिमत्ता और नवाचार के लिए पूरी दुनिया में सम्मानित थे। यह नाम ज्ञान, रचनात्मकता और प्रेरणादायक व्यक्तित्व का प्रतीक है।
बेबी (फोटो.सोशल मीडिया)
विहान
विहान का अर्थ है नई सुबह, नई शुरुआत और उन्नति। डॉ. कलाम हमेशा युवाओं को नए सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते थे। यह नाम आशा, सकारात्मक सोच और नई संभावनाओं का प्रतीक माना जाता है।
