-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Hariyali Teej 2026 Indo Western Outfit Ideas In Hindi
Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
- Written By: रीता राय सागर
Hariyali Teej Outfit Ideas: हरियाली तीज 2026 पर अगर साड़ी या लहंगे से हटकर कुछ ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो ये 8 इंडो-वेस्टर्न एथनिक आउटफिट्स आपके लिए परफेक्ट हैं। जानें कैसे पाएं ट्रेडिशनल चार्म।

हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
Hariyali Teej Indo-Western Outfit Ideas: हरियाली तीज पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी या लहंगा पहनना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं, ऐसे में अगर इस बार आप कुछ नया और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न एथनिक आउटफिट्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
ये आउटफिट्स पारंपरिक खूबसूरती के साथ मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस देते हैं। खास बात यह है कि इन्हें पहनकर आप पूरे दिन आरामदायक भी महसूस करेंगी और तस्वीरों में भी अलग नजर आएंगी। आइए जानते हैं हरितालिका तीज 2026 के लिए 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न लुक्स।
पेपलम कुर्ती और धोती पैंट
अगर आप फ्यूजन लुक चाहती हैं, तो पेपलम कुर्ती के साथ धोती पैंट पहनें। इसे स्टेटमेंट झुमके, चूड़ियां और जुत्ती के साथ स्टाइल करें। यह लुक ट्रेडिशनल होने के साथ बेहद ट्रेंडी भी लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल
Abdul Kalam Inspired Baby Names: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित 7 मीनिंगफुल बच्चों के नाम
International Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट
International Beer Day 2026: बियर पीने के शौकीन हैं, तो Beer Etiquette के ये 8 गोल्डन रूल्स जरूर जान लें
हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
केप स्टाइल अनारकली
केप वाली अनारकली इन दिनों एथनिक फैशन में काफी पसंद की जा रही है। हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले केप के साथ फ्लोई अनारकली आपको रॉयल लुक देती है। बाजार में कई तरह के केप उपलब्ध है या फिर आप अपनी पसंद का केप सिलवा सकती है, जिसे कई अन्य कपड़ों के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।
हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
हैवी को-ऑर्ड सेट
को-ऑर्ड सेट लंबे समय से फैशन में है। एम्ब्रॉयडर्ड को-ऑर्ड सेट उन महिलाओं के लिए बढ़िया विकल्प है जो आराम और स्टाइल दोनों चाहती हैं। इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और हील्स के साथ पहनें।
हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
लॉन्ग एथनिक जैकेट और प्लाजो
सिंपल कुर्ते के ऊपर लॉन्ग एथनिक जैकेट पहनकर आप अपना पूरा लुक बदल सकती हैं। यह स्टाइल एलिगेंट और फेस्टिव दोनों लगता है। अगर आपकी जैकेट हैवी है, तो इसे हल्की ज्वेलरी और लाइट मेकअप के साथ पेयर करें। यदि आपकी जैकेट हल्की और कम इंब्रायडरी वाली है, तो हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं।
हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
शरारा, क्रॉप टॉप और जैकेट
क्रॉप टॉप, शरारा और मैचिंग जैकेट का कॉम्बिनेशन यंग और स्टाइलिश लुक देता है। तीज सेलिब्रेशन और फैमिली फंक्शन के लिए यह परफेक्ट आउटफिट है।
ड्रेप स्कर्ट और टॉप
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं लेकिन उसका ग्रेस चाहती हैं, तो ड्रेप स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडर्ड टॉप चुनें। यह साड़ी जैसा फ्लो देता है लेकिन पहनने में आसान होता है।
हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
एसिमेट्रिक कुर्ता और पैंट
असिमेट्रिक कट वाला कुर्ता स्ट्रेट पैंट के साथ बेहद स्मार्ट और मॉडर्न दिखता है। ऑफिस तीज सेलिब्रेशन के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।
हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
इंडो वेस्टर्न गाउन
बेल्ट के साथ इंडो-वेस्टर्न गाउन आपकी कमर को हाइलाइट करता है और पूरे लुक को ग्लैमरस बनाता है। इसे चांदबाली, मांग टीका और पोटली बैग के साथ स्टाइल करें।
हरियाली तीज (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- World Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल
स्टाइलिंग टिप्स
- हरियाली तीज पर हरा, एमराल्ड, ऑलिव, मिंट या पेस्टल ग्रीन शेड्स चुनें।
- ऑक्सीडाइज्ड या कुंदन ज्वेलरी से लुक को फेस्टिव टच दें।
- पोटली बैग, जुत्ती या ब्लॉक हील्स के साथ आउटफिट पूरा करें।
- मेकअप को ड्यूई रखें और बालों में गजरा या फ्लोरल एक्सेसरी लगाएं।
Hariyali teej 2026 indo western outfit ideas in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में जर्जर इमारतों पर चला मनपा का बुलडोजर, 25 मिनट में ढहाई 100 साल पुरानी इमारत
Aug 07, 2026 | 11:21 AMNavbharat Nishanebaaz: हर किसी के मन में प्रश्न, झूमकर क्यों आता है सावन ?
Aug 07, 2026 | 11:16 AMCM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी
Aug 07, 2026 | 11:11 AMरीवा में नगर निगम के खिलाफ अधिवक्ता का अनोखा प्रदर्शन, थाली में पुड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर पहुंचे ऑफिस
Aug 07, 2026 | 11:10 AMHariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
Aug 07, 2026 | 11:08 AMBangkok में छात्र का खूनी खेल! शिक्षक को मारी गोली, खुद को किया शूट, 15 बच्चे भी घायल
Aug 07, 2026 | 11:04 AMSri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
Aug 07, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














