Mulethi For PCOS: अनियमित पीरियड्स से परेशान महिलाओं के लिए फायदेमंद है मुलेठी, जानें इसके लाभ
Benefits Of Mulethi: मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मुलेठी कारगर है। मुलेठी का सेवन करने से शरीर में एण्ड्रोजन लेवल नियंत्रण में रहता है।
- Written By: रीता राय सागर
मुलेठी (फोटो.सोशल मीडिया)
Mulethi For Irregular Periods: अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रही हैं। इसके कारण कई बार महिलाओं को पीसीओएस, हार्मोन इंबैलेंस व इनफर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां होती है।
ऐसे में औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी बेहद असरदार है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंटस की उच्च मात्रा पाई जाती है। पीसीओएस के साथ ही मुलेठी बदलते मौसम में वेटलॉस, स्किन और खांसी जुकाम में भी मददगार साबित होती है। महिलाओं में बढ़ने वाली पीसीओएस की समस्या देखते ही देखते गंभीर रूप धारण कर लेती है। इससे पीरियड साइकिल के अनियमित होने के अलावा वेटगेन की भी प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में मुलेठी के पानी का सेवन करना लाभकारी होता है।
क्यों बढ़ने लगती है पीसीओएस की समस्या (Causes of PCOS)
PCOS महिलाओं में हार्मोन से जुड़ी समस्या है। इससे पीरियड साइकल बिगड़ जाता है। साथ ही इससे इंसुलिन का स्तर बढ़ने लगता है। उच्च इंसुलिन स्तर से शरीर में एण्ड्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। दरअसल, अनहेल्दी खानपान से हार्मोन में बदलाव होने लगता है। आहार में कार्ब्स, फैट, सोडियम और चीनी की उच्च मात्रा बॉडी फंक्शनिंग को प्रभावित करती है और शरीर में कई समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा देती है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
मुलेठी (फोटो.सोशल मीडिया)
जानते हैं मुलेठी क्यों है खास (Mulethi benefits)
इस बारे में आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि मुलेठी का सेवन करने से शरीर में एण्ड्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसे पानी में उबालकर पीने से शरीर में ऐसे एंजाइम उत्तेजित होते है, जो एण्ड्रोजन को एस्ट्रोजन में परिवर्तित करने में मदद करता है। इससे महिलाओं में होने वाली बांझपन की समस्या भी दूर होती है।
स्किन के लिए भी असरदार है मुलेठी
पीसीओएस की समस्या में अक्सर महिलाओं को हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण मुहांसे व पिंपल्स और त्वचा में सूजन संबंधी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में मुलेठी इन समस्याओं से राहत देने में सहायक है।
मुलेठी ड्रिंक (फोटो.सोशल मीडिया)
कैसे बनाएं मुलेठी ड्रिंक
मुलेठी ड्रिंक को तैयार करने के लिए, 3 इंच लंबी मुलेठी की छाल को पानी में उबालें और सुबह सबसे पहले इसका सेवन करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, मुलेठी में नेचुरल एंटी-एंड्रोजिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से एंड्रोजिन लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
