Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Blood Sugar: बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के बाद होने वाले हार्मोनल बदलाव कुछ महिलाओं में ब्लड शुगर को अस्थायी रूप से प्रभावित कर सकते हैं। जानिए किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
- Written By: रीता राय सागर
बर्थ कंट्रोल (फोटो.सोशल मीडिया)
Birth Control Pills & Blood Sugar: भारत में कई महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स लेती हैं। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि यदि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स को बंद कर दिया जाए, तो क्या होगा।
दरअसल, बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के बाद कई महिलाओं को पीरियड्स, मूड और हार्मोन से जुड़े बदलाव महसूस हो सकते हैं। लेकिन क्या इसका असर ब्लड शुगर लेवल पर भी पड़ सकता है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिल्स बंद करने के बाद हार्मोनल बदलाव कुछ महिलाओं में शरीर के ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन सेंसिटिविटी को अस्थायी रूप से प्रभावित करते हैं। हालांकि, यह असर हर महिला में एक जैसा नहीं होता।
क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से ब्लड शुगर बढ़ता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि पिल्स बंद करने के बाद शरीर दोबारा अपने नेचुरल हार्मोनल साइकिल में लौटता है। इस दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में बदलाव होने से कुछ महिलाओं में ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यह बदलाव आमतौर पर अस्थायी होते हैं और सभी महिलाओं में नहीं होते।
सम्बंधित ख़बरें
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
किन महिलाओं में जोखिम ज्यादा हो सकता है?
बर्थ कंट्रोल पिल्स को बंद करने के बाद उन महिलाओं में इसका जोखिम अधिक होता है, जो पहले से ही प्रीडायबिटीज या डायबिटीज, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, मोटापा या इंसुलिन रेजिस्टेंस से पीड़ित हो और उनके परिवार में डायबिटीज का इतिहास रहा हो। ऐसे मामलों में हार्मोनल बदलाव ब्लड शुगर कंट्रोल को प्रभावित कर सकते हैं।
किन लक्षणों पर ध्यान दें?
अगर पिल्स बंद करने के बाद आपको ये लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लें-
- बार-बार प्यास लगना
- बार-बार पेशाब आना
- अत्यधिक थकान
- धुंधला दिखाई देना
- अचानक बहुत ज्यादा भूख लगना
ब्लड शुगर को कैसे रखें नियंत्रित?
बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए संतुलित और हाई-फाइबर डाइट लेना जरूरी है। साथ ही नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। शुगर कंट्रोल के लिए मीठे पेय और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को अवॉयड करना भी जरूरी है। यदि डायबिटीज या प्रीडायबिटीज है, तो डॉक्टर की सलाह पर समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं।
क्या पिल्स अचानक बंद करनी चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि बर्थ कंट्रोल पिल्स शुरू करने या बंद करने का फैसला डॉक्टर की सलाह से ही करें। यदि पिल्स किसी मेडिकल कंडीशन, जैसे PCOS या हार्मोनल असंतुलन के लिए दी गई हैं, तो बिना सलाह के इन्हें बंद करना उचित नहीं है।
