बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Crispy Honey Chilli Potato Cooking Tips: अगर आप घर पर बिल्कुल बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato बनाना चाहते हैं, तो बस एक आसान ट्रिक अपनाएं। इससे आलू बाहर से सुपर क्रंची और अंदर से नरम बनेंगे।
- Written By: सीमा कुमारी
हनी चिली पोटैटो रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Honey Chilli Potato Recipe: अगर आपको तीखा, चटपटा खाना पसंद है, तो चिली पोटैटो आपके लिए एक परफेक्ट डिश है। यह एक ऐसी रेसिपी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है। ख़ास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?
हनी चिली पोटैटो के लिए सामग्री
- आलू (छिले, उंगली जैसी कटे) – 450 ग्राम
- तेल (डीप फ्राई) – जरूरत अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
- लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- रेड चिली पेस्ट – 3 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर – 7 बड़े चम्मच
- मैदा – 1 कप
- नमक – 1.5 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – 3/4 चम्मच
- पानी – 1/2 कप
- लहसुन (बारीक कटा) – 1 बड़ा चम्मच
- रेड चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
- सफेद तिल – 3 बड़े चम्मच
- सिरका – 1 चम्मच
- सोया सॉस – 2 चम्मच
- टमाटर केचप – 2 बड़े चम्मच
- शहद – 2-3 बड़े चम्मच
- हरा प्याज (हरी पत्तियां, कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच
हनी चिली पोटैटो बनाने की विधि
हनी चिली पोटैटो बनाने के लिए छिले हुए आलू को फ्रेंच फ्राइज़ शेप में काट लें। उसके बाद पानी सिरका और नमक के साथ आलू को पानी में उबलने के लिए रख दें। आलू को 3-4 मिनट तक पकाएं, फिर इसे बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए बाहर रख दें।
बैटर बनाने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और पानी डालें और लगातार फेंटते हुए थोड़ा गाढ़ा बैटर तैयार करें, ध्यान रहे कि फेंटते समय पानी धीरे-धीरे डालें।
सम्बंधित ख़बरें
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
ये भी पढ़ें- Morning Energy Foods: दिनभर की थकान से बचने के लिए सुबह डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा
इसके बाद, ब्लांच किए हुए आलू को बैटर में डुबोकर कोट करें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक तलें। जब आलू हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं, तो उन्हें निकाल लें। यह स्टेप फिर से दोहराये। इससे आलू एकदम क्रिस्पी हो जाएंगे।
अब, सॉस बनाने के लिए गैस पर कड़ाही रखें और तेल डालें। इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर चलाएं और तेज़ आंच पर कुछ सेकंड तक पकाएं।फिर शेज़वान सॉस और सॉस की बाकी सामग्री डालें, शहद अच्छी तरह मिलाएं और तेज़ आंच पर 1 मिनट तक पकाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालें और सॉस को धीमी आंच पर पकने दें।
इसके बाद एक अलग बाउल में कॉर्न फ्लोर और पानी मिलाकर घोल तैयार करें, फिर सॉस को लगातार चलाते हुए यह घोल उसमें डालें। जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो तले हुए आलू डालें। आलू को सॉस के साथ अच्छी तरह मिलाएं। आपकी हनी चिली पोटैटो तैयार हैं।
