Healthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन

Weight Management: नट्स, ड्राई फ्रूट्स, एवोकाडो, पीनट बटर और ऑलिव ऑयल जैसे खाने हेल्दी तो है, लेकिन इन चीजों में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। इनके अधिक सेवन से वजन बढ़ता है।
Eating too healthy food increases obesity, mindful eating
हेल्दी ईटिंग (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Healthy Diet Tips: यह तो हम सब जानते हैं कि ओवर ईटिंग हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे वजन बढ़ सकता है और यह कई तरह की मेडिकल कंडीशन जैसे हाई बीपी, डायबिटीज आदि का कारण भी बन सकता है। इसलिए, कहा जाता है कि हमेशा उतना ही खाएं, जितनी भूख हो और साथ ही हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है।

कई बार यह सवाल उठता है कि क्या हेल्दी खाने से भी नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में हर चीज बुरी होती है। ज्यादा मात्रा में कोई भी चीज बुरी होती है, फिर चाहे आप स्वस्थ आहार का ही सेवन क्यों नहीं कर रहे हैं।

डॉक्टर भी मानते हैं कि हेल्दी फूड्स को भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। असल में, हेल्दी फूड्स में भी सीमित मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आप ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। अधिक मात्रा में पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर उसे फैट की तरह स्टोर करता है।

हेल्दी फूड खाते हुए वजन को नियंत्रित कैसे रखें?

हालांकि, यह सच है कि ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड खाने से मेटाबॉलिज्म पर उतना नेगेटिव असर नहीं पड़ता है, जितना जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से होता है। इसके बावजूद, ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड खाना भी सही नहीं है। हेल्दी फूड खाते हुए वजन को नियंत्रित करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • पोर्शन कंट्रोल

हेल्दी फूड को भी सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए। खासकर, स्नैक्स और नट्स आदि की मात्रा कम रखें।

  • माइंडफुल ईटिंग करें

हेल्दी फूड न सिर्फ सीमित मात्रा में खाएं, बल्कि चबा-चबाकर खाएं। जैसे ही पेट भर जाएगा, बॉडी को सिग्नल मिलेगा कि अब खाना बंद कर दें।

  • सब्जियां अधिक खाएं

हेल्दी फूड में भी आपको उन विकल्पों को चुनना चाहिए, जो फैट स्टोरेज को बढ़ावा नहीं देते हैं। इनमें ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि शामिल हैं। इस तरह के खानों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इससे पेट भी जल्दी भर जाता है।

अगर आप अपने वेट को लेकर कॉन्शियस रहते हैं, तो अपने खाने के पोर्शन साइज पर ध्यान देने की जरूरत है। हेल्दी फूड भी अधिक मात्रा में खाया जाना सही नहीं होता है। इससे वजन बढ़ सकता है। मोटापा बढ़ने के साथ ही कई तरह की बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, थाइरायड का खतरा भी बढ़ता है। सीमित मात्रा में हेल्दी फूड खाने से एनर्जी का स्तर बना रहता है और बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com