-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Monsoon Makeup Tips For Monsoon Weather To Keep Your Makeup Long Lasting
Monsoon Makeup Tips: मानसून में मेकअप को रखना है लॉन्ग लास्टिंग, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स
- Written By: रीता राय सागर
Makeup Tips: क्या आप भी बारिश के मौसम में मेकअप के फैल जाने के डर से मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन टिप्स, जिसे फॉलो करके आप बिंदास मेकअप कर सकेंगी।

मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बहुत ज्यादा होती है, जिससे पसीना और चिपचिपाहट बढ़ जाती है। ऐसे में मेकअप पूरी तरह से खराब हो जाता है और लुक बिगड़ जाता है। इसके लिए कुछ मेकअप टिप्स को फॉलो करके इन परेशानियों से बचा जा सकता है।
मानसून में मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। यहां जानिए एक्सपर्ट के टिप्स, जो इस सीजन आपके मेकअप को खूबसूरत तो दिखाएंगे ही, मेकअप भी लंबे समय तक चलेगा।
चेहरे पर मेकअप से पहले इन बातों का रखें ख्याल
- बरसात के मौसम में मेकअप से पहले 5-10 मिनट तक चेहरे पर बर्फ की मसाज करें। ऐसा करने से मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहेगा। इस सीजन में सिर्फ लाइट वॉटरप्रूफ मेकअप का ही इस्तेमाल करें।
- आंखों के लिए वॉटरप्रूफ काजल या आईलाइनर का इस्तेमाल करें।
- इस मौसम में हैवी मॉइचराइजिंग क्रीम, ऑयली फाउंडेशन और क्रीम बेस्ड कलर मेकअप करने से बचें। इससे मेकअप पिघलने लगता है। जरूरत पड़ने पर फेस पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- मेकअप के बेस के लिए मैट कॉम्पैक्ट या कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल अच्छा रहेगा।
- फाउंडेशन के चुनाव में अकसर महिलाएं गलतियां कर जाती हैं। अपनी स्किन टोन से लाइटर शेड का फाउंडेशन लगाने की गलती ज्यादातर महिलाएं करती हैं। ऐसा करने पर मास्क जैसा लुक आता है। अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ ही फाउंडेशन लगाएं।
- यदि आप भी मेकअप करेक्टर या कंसीलर भी बहुत ज्यादा यूज करती हैं, तो इससे भी फाइन लाइंस हाइलाइट होंगी, इसलिए कंसीलर के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।
- लाइट ब्लश अप्लाई करें। क्रीम ब्लशर वॉटर फ्रेंडली होते हैं, इसलिए भीगने पर भी सिर्फ टिश्यू से हल्के हाथों से थपथपाएं। इससे ब्लश वैसा ही रहेगा।
मानसून मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
होंठों के लिए
- इस सीजन क्रीमी, ग्लॉसी लिपस्टिक से दूर रहें। बरसात में लॉन्ग लास्टिंग पाउडर मैट टोन्स या क्रीम मैट लिप कलर्स सही रहते हैं।
- ज्यादा डार्क लिपस्टिक लगाने से आपको ओल्ड व मैच्योर लुक मिलेगा। बेहतर होगा पिंकिश टोन्स ट्राई करें। आप चाहें तो लिप ग्लॉस भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपको यंग और वाइब्रेंट लुक देगा।
ये भी पढ़ें- Leather Pant Fashion: ब्लैक लेदर ट्राउजर में समंथा का 10/10 मॉडर्न लुक, जानें कैसे करें इसे रीक्रिएट
आंखों के लिए मेकअप
- क्रीम के बजाय पाउडर आईशैडो लगाएं। इस मौसम के लिए शीयर और पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल बेस्ट है, इसलिए आप भी ये शेड्स ट्राई कर सकती हैं।
- आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल न करें, इसके बजाय ब्रो ब्रश पर थोड़ा-सा हेयर जेल लगाकर अप्लाई करें। साथ ही नियमित रूप से आईब्रो की थ्रेडिंग करवाती रहें, ऐसा करने से आपके ब्रोज शार्प और शेप में दिखेंगे।
- आईब्रोज की ओवरप्लकिंग करना आपको ओल्ड लुक दे सकता है। साथ ही ज्यादा पतली आईब्रोज आपके पूरे लुक को खराब कर सकती हैं।
मानसून मेकअप टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
अगर मानसून में आपका भी मेकअप फैल जाता है, तो आप भी इन ट्रिक्स को फॉलो कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Story Of Madras Checks: तमिलनाडु की गलियों से Dior-Gucci के रनवे तक, जानिए मद्रास चेक्स की दिलचस्प कहानी
Monsoon Grocery List: बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Monsoon makeup tips for monsoon weather to keep your makeup long lasting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Story Of Madras Checks: तमिलनाडु की गलियों से Dior-Gucci के रनवे तक, जानिए मद्रास चेक्स की दिलचस्प कहानी
Aug 02, 2026 | 11:43 AM2 अगस्त का इतिहास: विश्वनाथन आनंद ने रचा था इतिहास, तिरंगे के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया का भी जन्मदिन
Aug 02, 2026 | 11:38 AMकीचड़ में फंसा शव वाहन, खाट पर ढोना पड़ा किशोर का शव, सिंगरौली की बदहाल सड़क ने खोली विकास की पोल
Aug 02, 2026 | 11:31 AMबीड नगर पालिका में NCP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, सुनेत्रा पवार ने नेताओं को दी एकजुट रहने की नसीहत
Aug 02, 2026 | 11:16 AMकावेरी जल विवाद के बीच बड़ी खबर, काबिनी का पानी तमिलनाडु पहुंचने को तैयार, जानें मेत्तूर बांध का ताजा अपडेट
Aug 02, 2026 | 11:15 AMWashington Wildfires: वाशिंगटन में भयंकर आग से मची भारी तबाही, 250,000 एकड़ जंगल जलकर खाक
Aug 02, 2026 | 11:10 AMPilates Trend: आखिर पिलाटेज को लेकर इतना क्रेज क्यों है? जानें इसका इतिहास, फायदे और पूरी कहानी
Aug 02, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM













