

Beginners Eyeliner Tips: आंखों के मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा होता है आईलाइनर, जिसे लगाने में कई लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार हाथ कांपने लगते है, कभी एक आंख में ठीक से लग जाता है, तो दूसरी आंख पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें बन जाती है। दोनों आंखों पर एक समान आईलाइनर न लगने से पूरा लुक खराब हो जाता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप भी पहली स्ट्रोक में ही परफेक्ट लाइनर लगा सकती हैं।
अगर आप पहली बार आई लाइनर लगा रही हैं, तो लिक्विड लाइनर की जगह पेन या जेल आई लाइनर चुनें। इनसे पकड़ बेहतर रहती है और लाइन खींचना आसान होता है। मेकअप के शुरुआती स्टेज वालों के लिए यह सही है।
आई लाइनर लगाते समय अपनी कोहनी को टेबल पर टिकाएं और छोटी उंगली को गाल पर हल्का-सा सपोर्ट दें। इससे आपका हाथ कांपेगा नहीं और लाइनर की लाइन सटीक लगेगी।
अकसर हम आई लाइनर को एक ही स्ट्रोक में लगाने की कोशिश करते हैं, इससे वो टेढ़ी-मेढ़ी बन जाती है। ऐसा करने की बजाय आई लिड पर पहले छोटे-छोटे डॉटस बनाएं और फिर बाद में इन्हें जोड़ दें। इससे गलती की संभावना काफी कम हो जाती है।
परफेक्ट विंग्ड आई लाइनर बनाने के लिए आंख के कोने पर टेप या विजिटिंग कार्ड को तिरछा रखें और उसी दिशा में लाइन खींचें। इससे दोनों आंखों पर एक जैसा विंग बनाना आसान हो जाएगा।
अगर लाइन थोड़ी बिगड़ जाए तो तुरंत मेकअप रिमूवर में कॉटन बड को डॉप करके साफ कर लें। इससे पूरा मेकअप हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एख बार में एक आंख पर आइलाइनर लगाने से बेहतर है कि दोनों आंखों पर एक-एक स्टेर करके आगे बढ़ें। इससे दोनों तरफ का आकार और मोटाई लगभग समान बनेगी।
आई लाइनर हमेशा मस्कारा से पहले लगाएं। इससे लैशेज बीच में नहीं आएंगी और लाइन ज्यादा साफ दिखाई देगी।
आई लाइनर लगाने की कला एक दिन में नहीं आती। रोजाना कुछ मिनट अभ्यास करने से हाथ स्थिर होने लगता है और कुछ ही दिनों में लाइनर लगाना आसान हो जाता है।
ग्लैमरस लुक के लिए कैट आई लुक ट्राई करें। अपर और लोअर लिड दोनों पर आई लाइनर लगाएं और दोनों को बाहर की ओर खींचते हुए जोड़ लें और विंग बना लें। आई ब्रश से काजल को ब्लेंड कर लें। आईशैडो से आई मेकअप को फिनिशिंग टच दें।
डबल विंग्ड आई लाइनर स्टाइल के लिए अपर और लोअर लिड दोनों को विंग्ड लुक दें। अपर लिड का विंग थोड़ा बड़ा और ऊपर की ओर होना चाहिए और लोअर लिड का विंग नीचे की ओर और अपर लिड से थोड़ा छोटा होना चाहिए। साथ ही दोनों विंग्स में थोड़ा-सा गैप होना जरूरी है। ये आई लाइनर लुक बोल्ड और स्टाइलिश लुक देता है।
स्मोकी आईज आपको इंस्टेंट ग्लैमर देती हैं और ये बहुत आसान भी है, लेकिन यदि इसे सही से नहीं लगाया गया, तो यह बेहद खराब भी लगता है। लाइनर या काजल लगाने के बाद आंखों के आउटर कॉर्नर पर छोटे एंगुलर ब्रश से लाइनर को स्मज कर दें। अब ग्रे, ब्राउन या ब्लैक कलर का आई शैडो अप्लाई करके अच्छी तरह स्मज कर दें।