Sandwich Fashion: क्या होता है फैशन सैंडविच? इस स्टाइलिंग ट्रिक से दिखेंगी ज्यादा स्टाइलिश
Fashion Sandwich Styling Rule: इन दिनों सोशल मीडिया पर आउटफिट सैंडविच फैशन ट्रेंडिंग है। यह ट्रेंड महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेंड को फॉलो करके आप भी दिख सकती हैं स्टाइलिश।
- Written By: रीता राय सागर
फैशन ट्रेंड (फोटो.सोशल मीडिया)
What is the fashion sandwich rule: सोशल मीडिया हर नई चीज की जननी बन गई है। फैशन इंस्पिरेशन की भरमार है। इसी कड़ी में नया फैशन ट्रेंड है सैंडविच ड्रेसिंग, जिसे ट्राई करके महिलाएं अपने फैशन सेंस में बदलाव कर रही हैं।
क्या होता है सैंडविच फैशन
फैशन में सैंडविच का मतलब है लेयरिंग पर ध्यान देना, उसके रंगों को लेकर सजग होना। कपड़े पहनने का एक खास तरीका, जो इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है। सैंडविच फैशन के तहत आपके पूरे लुक का ऊपरी हिस्सा यानी टॉप वियर और सबसे निचला हिस्सा यानी फुटवियर या बॉटम दोनों कपड़ों का रंग एक जैसा होता है, लेकिन बीच का हिस्सा यानी पैंट, स्कर्ट या बेल्ट का रंग अलग होता है।
इसे कुछ इस तरीके से समझा जा सकता है कि जैसे किसी सैंडविच में ऊपर और नीचे की लेयर यानी ब्रेड एक ही होती है, लेकिन उसके बीच की फीलिंग अलग होती है। वैसे ही इस फैशन हैक में भी ऊपर और नीचे का का हिस्सा सेम होता है और बीच का हिस्सा अलग कलर का होता है। यदि आपका टॉप व्हाइट कलर का है, तो आपका फुटवियर भी व्हाइट कलर का होगा और बीच में आप ब्लैक या ब्राउन कलर की पैंट या बेल्ट ऐड कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
फैशन ट्रेंड (फोटो.सोशल मीडिया)
टाइम एंड मनी सेविंग
इस फैशन ट्रेंड को कोई भी फॉलो कर सकता है। इससे बेसिक आउटफिट से कई तरह के आउटफिट को क्रिएट किया जा सकता है। ऐसा करने से आपको हर बार नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि आप अपने एक ही कलर के कपड़े को रीक्रिएट करके बार-बार पहन सकती हैं। इसके अलावा आपकी अलमारी में भी ज्यादा कपड़े नहीं होंगे और लिमिटेड कपड़े होने से वॉर्डरोब में अधिक स्पेस होगा। इस फैशन को ट्राई कर आपको बिना ज्यादा मेहनत के परफेक्ट स्टाइलिश लुक मिल सकता है।
ऑफिस और कॉलेज के लिए है बेस्ट फैशन हैक
इस सैंडविच फैशन को फॉलो करके आप कपड़ों के कलर्स, प्रिंट, टेक्सचर और अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ प्ले करके अपना खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। ये स्टाइल आपको ऑफिस या कॉलेज में डिफरेंट और स्टाइलिश लुक देंगे। ऑफिस या कॉलेज ऐसी जगह है, जहां रोजाना कुछ नया पहनने की चाह होती है, लेकिन समझ नहीं आता कि क्या पहनें। इस ट्रेंड के जरिए आप भी अपने स्टाइल एक फैशन अपील ऐड कर सकती हैं।
