Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन

Sonam Kapoor Purple Cape: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी में सोनम कपूर ने खूबसूरत कुर्ता सेट और पर्पल जरदोजी केप पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। जानिए उनके रॉयल लुक, जूलरी और स्टाइल के बारे में।
Sonam kapoor purple cape took six months to make wedding fashion
सोनम कपूर फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sonam Kapoor Royal Ethnic Fashion Look: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी में रॉयल लुक कैरी किया। इस लुक पर सबकी निगाहें थम गई।

सोनम ने कुर्ता सेट के साथ पर्पल कलर का केप पहना था, जिसे बनाने में तकरीबन 6 माह का समय लगा था। अपनी बोल्ड और बेहद अलग स्टाइल के लिए जानी जाने वाली सोनम के इस केप को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था।

6 महीने में तैयार हुआ रॉयल पर्पल केप

मिंट ग्रीन सिल्क से बने इस कुर्ता सेट पर नेकलाइन, स्लीव्स और हेमलाइन पर बेहद बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसने उनके लुक को रॉयल बना दिया। ट्रेडिशनल दुपट्टे की जगह अभिनेत्री ने खूबसूरत केप को लिया, जिस पर बारीक जरदोजी की कढ़ाई की गई ती।

ज्वेलरी ने लगाया लुक में चार चांद

सोनम कपूर हमेशा अपने आउटफिट्स के साथ हैवी ज्वेलरी या फिर लेयरिंग में नेकपीसेज पहने हुए दिखती हैं। इस मिंट ग्रीन कुर्ता और पर्पल केप के साथ उन्होंने लेयर्ड एमराल्ड बीड नेकलेस, स्टेटमेंट कुंदन और पोल्की नेकपीस पहना, इसके बीच में नीले रंग का स्टोन लगा हुआ था। इसके साथ मैचिंग मांग टीका और हेवी झूमर ईयररिंग्स से सोनम ने अपना लुक कंप्लीट किया था।

मिनिमल मेकअप

मेकअप के लिए सोनम ने अपने सिग्नेचर स्टाइल को ही कैरी किया। सेंटर-पार्टेड स्लीक हेयरस्टाइल, ग्लोइंग स्किन, लाइट आई मेकअप और न्यूड लिप्स से उनका लुक बैलेंस था। उनकी आउटफिट उनके पूरे लुक का लाइमलाइट रहा।

सोनम कपूर फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)

जड़ाऊ मिनी बैग

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैंडक्राफ्टेड, सेमी-प्रेशियस स्टोन, कुंदन, ग्लास बीड्स, बैरोक पर्ल्स और फ्रेंच वायर वर्क से सजा बैग पेयर किया था।

इससे पहले मेहंदी के फंक्शन में भी सोनम ने ओवरसाइज्ड नूर बाग शर्ट और चिड़िया बूटी वाली धोती स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ दो रंगों का- ब्लू स्लेटी व एमरल्ड ग्रीन- कलर का दुपट्टा पेयर किया। सोनम हर बार अपने फैशन सेंस से सरप्राइज कर देती हैं। उनका हर स्टाइल फैशन स्टेटमेंट बन जाता है।

सोनम के ये दोनों ही स्टाइल आने वाली शादियों के लिए लड़कियों के बीच फैशन ट्रेंड बनने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com