-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Sawan 2026 Rules Before Offering Water To Shivling
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
- Written By: सीमा कुमारी
Sawan 2026 Shiv Puja: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन पूजा से पहले कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी आवश्यक है। जानिए वे 4 महत्वपूर्ण नियम के बारें में।

शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुभ (सौ.AI)
Shivling Par Jal Chadhane Ki Sahi Vidhi: सावन महीना भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, सावन में शिवलिंग पर श्रद्धा से एक लोटा जल अर्पित करने मात्र से भी भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते है और भक्तों की सारी मनोकामना भी पूरी करते है।
हालांकि, जलाभिषेक करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। मान्यता है कि अनजाने में की गई छोटी-सी गलती भी पूजा के शुभ फल को प्रभावित कर सकती है।
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय न करें 4 गलतियां
-
सही दिशा का रखें ध्यान
शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय सही दिशा का ध्यान रखना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा करना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा को भगवान शिव का धाम कैलाश की दिशा माना जाता है।
-
तेज धार से जल न चढ़ाएं
शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय सही दिशा के अलावा, शिवलिंग पर जल हमेशा शांत मन और श्रद्धा के साथ चढ़ाएं। खड़े होकर या बहुत तेज धार से जल अर्पित करने के बजाय बैठकर या थोड़ा झुककर धीरे-धीरे जल चढ़ाएं. जलाभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
-
शंख में जल डालकर न करें अर्पित
धर्म ग्रथों में ये भी बताया गया है कि, शिव पूजा से लेकर शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय शंख का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान शिव के आशीर्वाद से आप वंचित रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें– Bhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय
-
तांबे के लोटे में दूध भरकर न चढ़ाएं
जलाभिषेक के लिए तांबे का लोटा शुभ माना जाता है, लेकिन तांबे के बर्तन में दूध भरकर शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार तांबे के संपर्क में आने से दूध अर्पित करने योग्य नहीं रहता हैं। इसलिए दूध चढ़ाने के लिए पीतल, चांदी या स्टील के पात्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन बातों का भी रखें खास ध्यान
ऊपर बताए गए नियमों के अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय शिव मंत्रों का जप भी अवश्य करें। जल अर्पित करते समय अगर आप केवल ॐ का उच्चारण भी करते हैं तो शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है। सावन के महीने में अगर आप शिवलिंग पर जल अर्पित करने वाले हैं तो जल के साथ-साथ आपको बेलपत्र, भांग-धतूरा आदि भी अर्पित करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Bhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Sawan 2026 rules before offering water to shivling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Aug 05, 2026 | 04:52 PMबुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
Aug 05, 2026 | 04:51 PMसंभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
Aug 05, 2026 | 04:47 PMहाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 04:42 PMMahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PM‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Aug 05, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














