पूर्णिमा के दिन गुलाब के ये उपाय दिलाएंगे माता लक्ष्मी की असीम कृपा, जानिए उपाय

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 22 जून को मनाई जाएगी, ज्योतिषियों के अनुसार,यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ एवं मनोवांछित फल प्रदान हेतु बताया गया है।
Jyeshtha Purnima 2024,Lifestyle
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 (सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

22 जून 2024, शनिवार को ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024) है। ‘पूर्णिमा’ (Purnima) तिथि सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। ज्योतिषियों के अनुसार,यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ एवं मनोवांछित फल प्रदान हेतु बताया गया है।

गुलाब के फूल से करें उपाय

कहते हैं, इस दिन गुलाब के फूल का एक उपाय आपको अमीर बना सकता है। आइए जानें गुलाब के फूल से जुड़े उपाय के बारे में-

  1. ज्योतिषियों के अनुसार,यदि आपको कामों में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो 5 पूर्णिमा तक गुलाब के फूल का एक उपाय कर लें। इसके लिए पूर्णिमा तिथि पर चांदनी रात में 3 गुलाब और 3 बेले के फूल बहते जल में प्रवाहित करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा, मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होंगी और आपके कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  2. अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष हैं, तो इससे मुक्ति पाने के लिए आप एक पान में गुलाब की पांच पंखुड़ियां लेकर मां भगवती को चढ़ाएं।
  3. कहते हैं, यदि कर्ज का बोझ बढ़ गया है और आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी कर्ज से निजात नहीं मिल रही है तो पूर्णिमा की रात चांदी की एक कटोरी लें। इसमें कपूर और गुलाब के फूल की पंखुड़ियां लें। फिर इन्‍हें माता लक्ष्मी के सामने जलाएं और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि अपार सुख-समृद्धि प्रदान करें।
  4. यदि आप अपनी मनपसंद नौकरी पाना चाहते हैं और इस काम में सफलता नहीं मिल रही है तो मंगलवार के दिन गुलाब के फूल का एक उपाय कर लें। इसके लिए मंगलवार की सुबह स्नान करके लाल रंग के कपड़े पहने और फिर हनुमान मंदिर जाएं। बजरंगबली को गुलाब का फूल अर्पित करके अपनी मनोकामना बताएं और उसे पूरा करने की प्रार्थना करें। लेखिका-सीमा कुमारी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com