- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Benefits Of Swarna Bhasma For Health
सेहत के लिए कितनी जरूरी होती हैं स्वर्ण भस्म, जानिए इसके अद्भुत फायदे और नुकसान
- Written By: दीपिका पाल

स्वर्ण भस्म के फायदे (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अच्छी सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है इसमें जल्दी आराम पाने के लिए हम एलोपैथिक दवाईयों (Allopathic Medicine) का सहारा ले लेते है लेकिन आयुर्वेद (Ayurveda Medicine) में ऐसी कई औषधियां है जिनसे स्वास्थ्य को फायदे मिलते है। यहां पर हम बात कर रहे हैं स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma)की। इसका सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसे एक तरह से स्ट्रेस का बूस्टर (Stress Booster) माना जाता है।
जानिए क्या है स्वर्ण भस्म
स्वर्ण भस्म, आयुर्वेद की एक औषधि है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। इसे कई बीमारियों का एक रामबाण इलाज कह सकते है, जो टॉनिक के रूप में काफी अधिक इस्तेमाल की जाती है। यह एक तरह का पाउडर होता है जिसमें लगभग 28-35 नैनोमीटर के क्रिसटलीय कण मौजूद होते हैं, तो करीब 90 % w/w शुद्ध सोने से निर्मित किए जाते हैं।
सोने के कण होने से इसे खरीदना इतना आसान नहीं होता है। इस औषधि में करीब 24 कैरेट सोने का मिश्रण होता है जिसमें सल्फर , कैल्शियम, सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर, फेरिक ऑक्साइड, आयरन, फॉस्फेट, अघुलनशील अम्ल, फेरस ऑक्साइड, सिलिका जैसे तत्व पाए जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
जान लीजिए स्वर्ण भस्म के फायदे
यहां पर आप स्वर्ण भस्म के फायदों के बारे में जान सकते हैं जो आपके लिए जरूरी है..
1- तनाव को चुटकियों में करता है दूर
आयुर्वेद की औषधी स्वर्ण भस्म का सेवन करने से आपका तनाव दूर होता है और आपके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। अगर आप किसी मानसिक समस्या जैसे, चिंता, मानसिक थकान, अनिद्रा से गुजर रहे हैं तो आपको इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है बशर्ते डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं।
2- दिल को स्वस्थ रखता है स्वर्ण भस्म
अगर आप स्वर्ण भस्म का सेवन करते है तो आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम ही सताता है। स्वर्ण भस्म के उपयोग से आपके दिल के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाया जा सकता है। यह एक तरह हृदय की मांसपेशियों को ऊर्जा प्रदान करता है जिससे दिल का काम सुचारू रुप से चलता है।
3- मेंटल हेल्थ रहती है अच्छी
स्वर्ण भस्म का सेवन करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है और इतना ही नहीं इससे बनी दवाईयों से भी आप मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते है। यह एक तरह से तनाव, दिमाग में होने वाली किसी प्रकार की सूजन, डायबिटीज की वजह से होने वाली न्यूरो की समस्या को भी दूर करता है। अगर आप किसी मानसिक समस्या से गुजर रहे है तो डॉक्टर की सलाह के साथ इस औषधि का सेवन कर सकते है।
4- त्वचा को बनाता है सुंदर
जैसा कि, हम जानते है यह एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि है जिसमें सेवन करने के अलावा इसे त्वचा के रोगों के लिए इस्तेमाल करते है तो भी इसके फायदे देखने के लिए मिलते है। यह एक तरह से स्किन की कई बीमारियों जैसे – एटोपिक डार्माटाइटिस और सोरायसिस (dermatitis and psoriasis) को दूर करने में मदद करती है। एंटी एजिंग समस्या को कम करने में इसका उपयोग करना सही है।
5- आंखों की सेहत के लिए सही
अगर आप आंखों के लिए स्वर्ण भस्म का सेवन करते है तो यह आयुर्वेद में सबसे बेहतर औषधि है इसके इस्तेमाल से आंखों के लिए विभिन्न तरह की दवाइयां बनाई जाती है, जो आंखों के लिए काफी प्रभावी साबित होती हैं। एक तरीके से आंखों की समस्याओं को चुटकियों में हल करती है।
स्वर्ण भस्म के नुकसान
अगर आप स्वर्ण भस्म के फायदे जानते हैं तो आपको इसके नुकसान के बारे में भी जान लेना चाहिए..
1- इस औषधि का ज्यादा इस्तेमाल करने से पुरूष को नुकसान हो सकता है इसे यौन स्वास्थ्य में डॉक्टर की सलाह के बिना लेने से बचें, अगर अत्यधिक सेवन कर लेते हैं तो नपुंसक बनने तक की स्थिति आ जाती है।
2- इसका अधिक सेवन करने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं , इसके कारण आपको पेट में दर्द और ऐंठन, आंतो में सूजन, थकान और शारीरिक कमजोरी जैसी परेशानियों हो सकती हैं।
3- इस औषधि को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए एक तरह से यह बच्चे की आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।
Know the benefits of swarna bhasma for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
May 28, 2026 | 10:46 PMMP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMफ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PMशारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














