-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Secret Behind Lighting 365 Lamps On Kartik Purnima
कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 दीए जलाने के पीछे क्या राज है, जानिए इसकी अपार महिमा
- Written By: सीमा कुमारी
Kartik Purnima 2025:कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बाती का दीपक जलाना साल भर की पूजा का फल एक साथ पाने का प्रतीक है। यह दीपदान घर में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।

क्यों जलाए जाते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर 365 दीपक (सौ.सोशल मीडिया)
365 Batti Ka Diya Kaise jalaye: कार्तिक पूर्णिमा को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र एवं पावन दिन माना गया हैं। यह शुभ एवं पावन तिथि भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित हैं। हिंदू सनातन परंपरा में हर महीने की पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पूजनीय माना गया है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु और चंद्र देवता की विशेष आराधना करने का विधान है।
पूर्णिमा का दिन वैसे तो हर महीने शुभ फल देने वाला होता है, लेकिन जब यह तिथि श्रीहरि विष्णु को समर्पित पवित्र कार्तिक मास में आती है, तब इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक ग्रंथों में तो यहां तक ये भी कहा गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में एक डुबकी लगाने से सौ अश्वमेध यज्ञ करने के बराबर फल मिलता है।
कार्तिक महीने में गंगा स्नान और दीप दान का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन अगर कोई इस महीने में किसी कारण ये कार्य नहीं कर पाए तो उसे कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बाती का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बाती का दीपक क्यों जलाना चाहिए ।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
क्यों जलाए जाते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर 365 दीपक
कहा जाता है कि अगर कार्तिक पूर्णिमा की रात 365 दीपक जलाए जाएं, तो पूरे साल जीवन में रोशनी, सुख और समृद्धि बनी रहती है। ये 365 दीपक साल के 365 दिनों का प्रतीक होते है। बता दें, हर दीपक जलाने के साथ ऐसा माना जाता है कि आप अपने जीवन से अंधकार, दुख और नकारात्मकता को दूर कर रहे हैं।
यह सिर्फ पूजा का काम नहीं, बल्कि आत्मा को शांति देने और मन को सकारात्मक बनाने का तरीका भी है।
जानिए दीपदान की विधि और सही तरीका
इस दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करें। उसके बाद 365 दीपक जलाएं।
दीपक आप घर के मंदिर, तुलसी के पौधे के पास, दरवाजे, छत, आंगन या नदी किनारे रख सकते हैं। हर दीपक में शुद्ध घी या तिल का तेल होना चाहिए।
दीप जलाते समय “ॐ नमो नारायणाय” या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है।
दीपदान से पहले भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें।
ये भी पढ़ें-‘कार्तिक पूर्णिमा’ के दिन किन वस्तुओं के दान से होने लगेगा नेगेटिव इफेक्ट्स! ज़रूर पढ़ लें
दीपदान करने से मिलते है ये लाभ
कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा की रात दीपदान करने से जीवन में सुख-शांति आती है। घर से नकारात्मकता दूर होती है, धन की स्थिति मजबूत होती है और परिवार में प्रेम बढ़ता है। यह दीपदान हमारे पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी बहुत उपयोगी माना गया है।
What is the secret behind lighting 365 lamps on kartik purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













