-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Air India San Francisco Delhi Flight Emergency Landing In Mongolia
एक बार फिर हवा में मचा हड़कंप, दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग
- Written By: अमन उपाध्याय
Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-कोलकाता-Delhi फ्लाइट में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद मंगोलिया के उलानबटार में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया फ्लाइट की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग , सांकेतिक तस्वीर
San Francisco to Delhi Flight Emergency Landing: एयर इंडिया ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि उसकी सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली आने वाली एआई174 फ्लाइट को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते रास्ते में ही मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में लैंड करवाना पड़ा।
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि 2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुई फ्लाइट एआई174 को उड़ान के दौरान संभावित तकनीकी खराबी का संकेत मिला। सावधानी बरतते हुए विमान को उलानबटार डायवर्ट किया गया, जहां यह सुरक्षित रूप से लैंड हुआ।
यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
कंपनी ने आगे बताया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और विमान का पूरी तरह से निरीक्षण किया जा रहा है ताकि समस्या का कारण पता लगाया जा सके। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने सभी पार्टनर्स के साथ मिलकर यात्रियों की मदद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनकी मंजिल तक पहुंचा दिया जाएगा। एयर इंडिया ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि अचानक उत्पन्न स्थिति के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। एयर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हाल ही में हुई थी ऐसी ही घटना
एयर इंडिया के फ्लाइट ट्रैकिंग सिस्टम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एआई174 फ्लाइट ने 2 नवंबर दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरी थी और शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर उलानबटार में लैंडिंग की गई।
यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की किसी इंटरनेशनल फ्लाइट को तकनीकी समस्या के कारण डायवर्ट करना पड़ा हो। अक्टूबर 2024 में मुंबई से न्यू जर्सी (न्युवार्क) जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई191 को भी उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते मुंबई वापस लौटना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:- TTP ने जिन्ना की फोटो पर बरसाए जूते, खैबर पख्तूनख्वा के एक स्कूल से VIDEO वायरल, PAK में मचा बवाल
एयरलाइन ने उस समय बताया था कि विमान के चालक दल को एक संदिग्ध तकनीकी समस्या का पता चला जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान को वापस मुंबई लाया गया। सभी यात्री सुरक्षित थे और विमान का निरीक्षण किया गया। बार-बार सामने आ रही इन घटनाओं के बीच एयरलाइन की सुरक्षा प्रणालियों पर निगरानी और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह प्रत्येक उड़ान से पहले सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करती है।
Air india san francisco delhi flight emergency landing in mongolia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













