Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dinner Rules: डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का खतरा

Right Time To Dinner: आयुर्वेद में तीनों समय के भोजन के लिए समय निर्धारित है। यह समय मौसम, पहर और आहार के हिसाब से तय किए गए हैं, लेकिन फिर भी डिनर को लेकर कई एक्सपर्ट्स के अलग-अलग मत हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 05, 2026 | 03:15 PM

(साभार. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Best Time For Dinner: रात का खाना अन्य सभी मील्स की तरह ही जरूरी भोजन है और किसी भी भोजन को स्किप करना कभी भी अच्छा नहीं होता। कैलरी और सभी पोषक तत्वों के संबंध में हमारे शरीर की दैनिक आवश्यकताओं का अपना एक सेट है।

यदि हम सभी मील्स ठीक समय पर करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है। अपने भोजन के समय को शरीर की प्राकृतिक घड़ी के करीब रखना स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही फायदेमंद साबित होता है।

समय से डिनर के फायदे

डिनर अगर समय से कर लिया जाए, तो आपकी सेहत के लिए हर लिहाज से बेहतर रहता है। अध्ययन से पता चलता है कि ऐसा करना डायबिटीज टाइप 2 के जोखिम को कम करता है। बीपी को लेवल में रखता है। इससे वजन घटाने, सही मेटाबॉलिज़्म, बेहतर एनर्जी लेवल, सहनशक्ति, बेहतर पाचन और इम्युनिटी जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आप गलत समय पर हेल्दी चीजें भी खाते हैं, तो शरीर को उसका पूरा फायदा नहीं मिलता, वहीं अगर आप सही समय पर कभी-कभार अनहेल्दी चीज भी खा लेंगे तो आपकी फिटनेस खराब नहीं होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Collar Blouse Design: एक कॉलर और साड़ी का पूरा लुक बदल जाएगा! देखें Chinese Collar Blouse के 5 स्टाइलिश डिजाइन

Monsoon Breakfast Ideas: बारिश के मौसम में बनाएं ये 5 टेस्टी और हेल्दी नाश्ते, 5 मिनट में हो जाएंगे तैयार

पहलगाम में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान, होटलों पर अनंतनाग पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

सीएम योगी के जन्मदिन का भव्य जश्न, संगम नगरी में आरती और काशी में 54 किलो लड्डू केक ने खींचा ध्यान

बीमारियों से बचना है, तो यह है सही समय

खाना सिर्फ भूख मिटाने के लिए नहीं खाना चाहिए, बल्कि उसका पोषक तत्वों से भरपूर होना भी जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार, कभी भी ब्रेकफास्ट स्किप न करें, क्योंकि अच्छा ब्रेकफास्ट आपकी बॉडी को दिन भर एनर्जी देगा। ऐसे में ध्यान रखें कि ब्रेकफास्ट में फाइबर, प्रोटीन, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स ठीक मात्रा में हों। हाइ शुगर फैट वाला खाना ब्रेकफास्ट में नहीं खाना चाहिए। साथ ही लंच दिन का सबसे हैवी मील होना चाहिए। ऐसे में अगर आप कुछ भी अनहेल्दी भी खा लेते हैं तो गट उसे पचाने में समर्थ होता है।

जब बात डिनर की होती है, तो लोग यहीं सबसे ज्यादा गलती करते हैं। स्कूल या ऑफिस की भागदौड़ की वजह से सुबह नाश्ते के लिए समय नहीं मिलता। लंच में भी हल्का-फुल्का कुछ खा लेते हैं। फिर रात में भरपेट भोजन करते हैं। इस हिसाब से दिनभर का सबसे हैवी मील रात में खाते हैं। यानी हम सबसे हैवी मील तब लेते हैं, जब बॉडी उसे पचा सकने में सबसे ज्यादा निष्क्रिय है। रात का खाना सबसे कम मात्रा में और सबसे हल्का होना चाहिए।

डिनर का सही समय

डिनर को लेकर कई अलग-अलग भ्रांतियां है। कुछ लोग तो डिनर स्किप करने की बात करते हैं, तो कोई कहता है कि सूरज ढलने से पहले आपको डिनर कर लेना चाहिए। दोनों में से कोई नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अपने शरीर के लिए आपको अपनी दिनचर्या के हिसाब से डिनर करना या न करने का चुनाव खुद करना है।

डिनर करने और सोने के बीच कम से कम तीन घंटे का गैप होना चाहिए। इसलिए 8 बजे से पहले डिनर करना हर लिहाज से अच्छा होता है। देर तक जागने पर आपको दोबारा भूख लग जाएगी और ऐसे में आप जो भी खाएंगे, वो सिर्फ फैट बनकर बॉडी में जमा होगा।

ये भी पढ़ें- Monsoon Breakfast Ideas: बारिश के मौसम में बनाएं ये 5 टेस्टी और हेल्दी नाश्ते, 5 मिनट में हो जाएंगे तैयार

ऐसी हो डिनर की प्लानिंग

  • रात के खाने में ही नहीं बल्कि हर मील में कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर का सही संतुलन होना चाहिए।
  • सोने के समय गैस्ट्रिक परेशानी से बचने के लिए लास्ट मील में इस्तेमाल होने वाले तेल और मसाले कम से कम करें।
  • रोटी, दाल, सब्ज़ी, सब्जि़यों के साथ साबुत गेहूं का पास्ता, सब्जि़यों के साथ खिचड़ी, फल और नट्स के साथ ओट्स, रायते के साथ बेसन का चीला, ब्राउन राइस पुलाव, दाल आदि एक अच्छा रात का भोजन हैं, बशर्ते इनका पोर्शन साइज कम हो।

Know about the right time of dinner everything related to dinner

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 03:15 PM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Food Tips
  • Health Tips
  • Healthy Body
  • Healthy Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.