

Breakfast Ideas For Monsoon: बरसात के मौसम ने दस्तक दे दी है। देश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को कुछ चटपटा खाने का मन करता रहता है।
बारिश में गरमागरम खाने का मन तो करता है, लेकिन साथ में आलस भी घेर लेता है। ऐसे में 5 मिनट में बनने वाली रेसिपीज लाइफ सेवर की तरह होती है। इनकी मदद से आप अपने शेड्यूल में बगैर कोई बदलाव किए कुछ हेल्दी और पेट भरने वाला खाना तैयार कर सकते हैं। चीले से लेकर उत्तपम तक, ये डिशेज़ न सिर्फ़ खाने में बेहद टेस्टी हैं, बल्कि इनसे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।
चीला, जिसे देसी पैनकेक कहा जाता है, कई तरह से बनाया जाता है और इसका अचारी वर्जन स्वाद का ज़बरदस्त मजा देता है। गेहूं के आटे में गाजर, फूलगोभी, प्याज़, शिमला मिर्च और ताजे धनिया की पतियों के साथ आम के अचार को मिलाकर बनने वाला यह चीला पेट भरने वाला और चटपटा होता है।
उत्तपम एक क्लासिक साउथ इंडियन डिश है जो न सिर्फ हल्का होता है बल्कि बनाने में भी बहुत आसान है। इस वर्जन में ज्यादा न्यूट्रिशन के लिए पालक और पनीर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प जाता है। यह व्यस्त सुबह में समय बचाते हुए हेल्दी नाश्ते का मजा लेने का एक शानदार तरीका है।
अकसर सभी को लगता है कि दलिया केवल पेट संबंधी समस्या होने पर ही खाया जाता है, जब कि दलिया या थुली को भी कई तरीकों से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए कुकर में सारी सब्जियां और अपनी पसंद की कोई दाल ऐड करें। बनने के बाद एक घी और जीरे का छौंक इसे कंप्लीट कर देता है। दही के साथ इसका कॉम्बिनेशन अचछा है।
मूंग दाल से बनी यह झटपट और हेल्दी टोस्ट रेसिपी स्वाद और पोषण, दोनों देती है। इसे सिर्फ 10 मिनट में बनाया जा सकता है, इसलिए यह नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह बच्चों के लिए भी अच्छा है और टिफिन बॉक्स के लिए भी सही रहता है। मूंग दाल का अच्छा सा बैटर तैयार करें और ब्रेड में डीप करके तवे पर सैलो फ्राई करें। हरी चटनी के साथ गजब का स्वाद लगेगा। हेल्दी ऑप्शन के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पनीर भुर्जी सैंडविच तब बहुत काम आता है, जब आपको कुछ पेट भरने वाला और जल्दी बनने वाला खाना हो। यह रेसिपी स्वाद और प्रोटीन दोनों से भरपूर है और इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। आप बची हुई पनीर भुर्जी से भी यह टेस्टी सैंडविच बना सकते हैं, जो नाश्ते या हल्के खाने के लिए एकदम सही है।