नाश्ते और लंच के बीच रखें इतने घंटे का गैप, रहेंगे चुस्त-दुरुस्त

ब्रेकफास्ट और डिनर को लेकर तो लोगों की धारणा है कि सुबह का ब्रेकफास्ट और रात का डिनर जल्दी खा लेना चाहिए, लेकिन लंच के बारे में कई बार आप इतने फिक्रमंद नहीं होते।

Photo: Freepik

ज्यादातर लोग वर्क प्रेशर में आकर लंच स्किप कर देते हैं या सही समय पर नहीं खात पाते। यही बात आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

Photo: Freepik

अगर आपने सुबह 8 बजे ब्रेकफास्ट किया है, तो दोपहर 1 बजे तक लंच कर लेना चाहिए।

Photo: Freepik

ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता आपको सोकर उठने के 3 घंटे के अंदर जरूर कर लेना चाहिए।

Photo: Freepik

दोपहर 1 बजे लंच नहीं कर रहे हैं, तो ये ध्यान रखें कि सुबह 8 बजे ब्रेकफास्ट करने के बाद दोपहर 12 से 2 बजे के बीच जब भी भूख लगे, लंच कर लें।

Photo: Freepik

नाश्ते के 3 घंटे बाद हल्की-फुल्की भूख लगती है, तो आप कुछ लाइट स्नैक्स ले सकते हैं, जैसे- सेब, ग्रीन टी, फ्रूट सैलेड, छाछ, लस्सी आदि।

Photo: Freepik

लेकिन भूख न लगे तो स्नैक्स खाना जरूरी नहीं है। ऐसी स्थिति में आप सुबह के नाश्ते के बाद सीधे खाना भी खा सकते हैं।

Photo: Freepik

रात और दोपहर के खाने के बीच हल्की-फुल्की भूख सभी को लगती है। शाम का स्नैक्स आप दोपहर के खाने के 3 घंटे बाद खा सकते हैं।

Photo: Freepik

रात का खाना आपको सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। यानी अगर आपके सोने का रूटीन 10 बजे का है, तो रात का खाना 7 या साढ़े सात बजे तक जरूर खा लें।  

Photo: Freepik