- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know About The 5 Most Expensive And Special Sarees Of India
World Saree Day 2025: कीमत लाखों में! जानिए भारत की 5 सबसे महंगी और खास साड़ियों के बारे में
Top 5 Saree Brands: हर साल 21 दिसंबर को वर्ल्ड साड़ी डे (World Saree Day) के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड साड़ी डे के खास दिन पर भारत की उन 5 सबसे महंगी और खूबसूरत साड़ी के बारे में जानते है।
- Written By: दीपिका पाल
भारत की 5 फेमस और महंगी साड़ियां (सौ. सोशल मीडिया)

World Expensive Saree in India: भारत विविध संस्कृति वाला देश है जहां पर खानपान से लेकर पहनावे के अलग रूप देखने के लिए मिलते है। देश के कोने-कोने से हर चीजों की खासियत बिखरती है। साड़ी भी भारतीय परंपरा का एक ऐसा अमूल्य हिस्सा है, जो सदियों से हमारी संस्कृति और विरासत को सहेजे हुए है। भारत में वैसे तो कई साड़ियों की जानकारी मिलती है लेकिन देश में कुछ साड़ियां ऐसी है जो अपनी खूबसूरती और कीमत से जानी जाती है। चलिए जान लेते है इन 5 महंगी और खास साड़ियों के बारे में।

1- मूंगा सिल्क साड़ी- भारत की इन फेमस और महंगी साड़ियों में इस साड़ी का नाम आता है। यह भारत के असम राज्य की खासियत और विरासत का हिस्सा है। इस साड़ी की बात की जाए तो, यह अनोखी बनावट और पीले व सुनहरे रंग के चमकीले टेक्सचर के लिए जानी जाती है। यहां पर मूंगा सिल्क की बात की जाए तो,इसे बनाने के लिये जिस रेशमी कीड़ों का उपयोग किया जाता है। उसे मारा नहीं जाता, इसलिये ये जितनी ज्यादा पुरानी होती है। इस साड़ी की कीमत की बात की जाए तो, इस साड़ी की कीमत 5000 रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक होती है।
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर

2. पाटन पटोला साड़ी- भारत के गुजरात राज्य पाटन शहर में इस साड़ी की विरासत मिलती है। भारतीय शिल्पकला में पाटन पटोला साड़ी में देखी जाती है। इस साड़ी को बनाने के लिए कई महीनों लग जाते है वहीं पर इस साड़ी को बनाने के लिए डबल इकत तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस साड़ी को बनाने के लिए किसी मशीन की आवश्यकता नहीं होती है साड़ी पूरी तरह से हाथ से तैयार की जाती है। इस डिजाइन की साड़ी अपने आप में खास होती है। पाटन पटोला साड़ी की कीमत 3000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक होती है।

3. कडवा कटवर्क साड़ी- साड़ी हर राज्य की अलग ही खासियत लिए होती है। इसमें उत्तरप्रदेश के बनारसी सिल्क की खूबियां पूरे देश ही नहीं विदेश में भी गिनी जाती है। यहां पर बनारसी साड़ी में कडवा कटवर्क साड़ी (Kadwa Cutwork Saree) की कारीगरी हर किसी को पसंद आती है। इस डिजाइन की साड़ी को ऑर्डर के मुताबिक ही तैयार किया जाता है। वहीं पर हर साड़ी में पेचीदा कटवर्क डिजाइन होता है जो अनूठा होता है। इस साड़ी की कीमत 5000 रुपये से शुरू होकर 5 लाख रुपये तक जाती है।

4. कांजीवरम साड़ी- भारत के दक्षिण भारत इलाके में भी साड़ियों की खासियत मिलती है। यहां पर तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी महंगी साड़ियों में गिनी जाती है। इस साड़ी की खासियत जानें तो, यह साड़ी शुद्ध रेशम और जरी के धागों से तैयार होती है। कांजीवरण साड़ियों की एक और खासियत है कि, पारंपरिक मंदिरों, प्राकृतिक दृश्य और अन्य सांस्कृतिक चीजों से जुड़ी होती है।कांजीवरम साड़ी की कीमत 12000 रुपये से शुरू होकर 5 लाख रुपये तक जाती है।

5. बनारस की बनारसी साड़ी- उत्तरप्रदेश का बनारस शहर खास संस्कृति और शिल्पकला के लिए जाना जाता है। यहां की बनारसी साड़ी देश ही नहीं विदेशों में नाम कमा रही है। बनारस के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई यह साड़ी सोने और चांदी की जरी के काम के लिए प्रसिद्ध है। यह साड़ी अपनी चार वैरायटी जो शुद्ध रेशम, ऑर्गेना, जॉर्जेट और शतीर के लिए गिनी जाती है। दरअसल इस साड़ी में पेचीदा जरी वर्क और बारीकी से बुने गए पैटर्न की खूबसूरती देखी जाती है। यह भी महंगी साड़ियों में गिनी जाती है इसकी कीमत की बात की जाए तो, 4000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक होती है।
Know about the 5 most expensive and special sarees of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
May 19, 2026 | 01:01 PMबालाघाट में पलटी तेज रफ्तार एंबुलेंस, हादसे के बाद वैन में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
May 19, 2026 | 12:59 PMनागपुर में ‘100% बाल उगाने’ के नाम पर फर्जी मेडिकल का भंडाफोड़, प्रशासन ने बंद कराया कैंप
May 19, 2026 | 12:57 PMHormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
May 19, 2026 | 12:56 PMS Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
May 19, 2026 | 12:52 PMभेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:51 PMVasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
May 19, 2026 | 12:49 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















