- Hindi News »
- Lifestyle »
- Keep These Things In Mind While Buying Good Sunglasses
काम की बात: धूप का अच्छा चश्मा खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
- Written By: साक्षी सिंह

सन ग्लासेस
स्पेन: आपको आजकल सुपरमार्केट और पेट्रोल पंप से लेकर आम दुकानों और ऑनलाइन फैशन खुदरा विक्रेताओं तक, कहीं से भी सस्ता धूप चश्मा आसानी से मिल सकता है लेकिन इस बात को लेकर हमेशा संदेह रहता है कि क्या ये चश्मे आंखों को धूप से बचा सकते हैं या नहीं। इस प्रकार के चश्मों में लगे लेंस आमतौर पर यूवी यानी अल्वावॉयलेट किरणों से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराते और दिखने में स्पष्टता जैसे अन्य मामलों में भी उनकी गुणवत्ता निराशाजनक होती है।
ऑप्टिशियन यानी चश्मा बनाने वाले को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होता है यानी चश्मा बनाते समय उनके लिए उच्च मानकों का पूरा करना अनिवार्य है। इसका अर्थ यह है कि पेशेवर ऑप्टिशियन ग्राहकों को अपने लिए ऐसा धूप चश्मा चुनने में बेहतर तरीके से मदद कर सकते हैं जो न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करता हो, बल्कि आरामदायक भी हो और उनके चेहरे की बनावट के भी अनुकूल हो।
सुरक्षा के नियम
सम्बंधित ख़बरें
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
महाराष्ट्र में ढोंगी बाबाओं का जाल, 1500 से ज्यादा मामलों में महिलाओं का शोषण
भूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
नागपुर को मिला नया कलेक्टर, अब कुमार आशीर्वाद संभालेंगे जिले की कमान, जानें उनका ट्रैक रिकॉर्ड
यूरोपीय कानून धूप के चश्मे के लेंस को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के रूप में वर्गीकृत करता है, जिसे सुरक्षा के पांच स्तरों को पूरा करना चाहिए।
श्रेणी शून्य के लेंस 80-100 प्रतिशत प्रकाश को अंदर जाने देते हैं, जबकि श्रेणी चार के लेंस केवल तीन से आठ प्रतिशत को ही चश्मे से अंदर जाने देते है जिसका अर्थ है कि वे वाहन चलाते समय पहने जाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
श्रेणी तीन का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, क्योंकि ये वाहन चलाने सहित अधिकतर स्थितियों के लिए उपयुक्त होते हैं। तो, क्या गहरे रंग के लेंस आपकी बेहतर सुरक्षा करते हैं? इसका संक्षिप्त उत्तर है: ऐसा जरूरी नहीं है। प्रकाश अवशोषण की डिग्री इस बात पर निर्भर करती है कि उनका उपयोग कैसे और कहां किया जाएगा।
श्रेणी चार के लेंस ऊंचे पहाड़ों या रेगिस्तान जैसे अत्यधिक रोशनी वाले क्षेत्रों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन वास्तव में अन्य स्थितियों में इनका इस्तेमाल करने पर आपकी दृश्यता कम हो सकती है। बहरहाल, स्थापित मानकों को पूरा करने वाले धूप के सभी चश्मे आपकी आंखों को यूवी विकिरण से बचाएंगे।
दृश्यता की गुणवत्ता
धूप का चश्मा पहनने से ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको देखने में दिक्कत हो रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लेंस प्रकाश को चुनिंदा रूप से छानते हैं: यह एक प्रकार के विकिरण को अंदर आने देता है और अन्य की पहुंच को सीमित कर देता है।
रंग मायने रखता है
हमें लेंस की गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ ही इसके रंग पर भी गौर करना चाहिए। चश्मे के लेंस का रंग धूप से मिलने वाली सुरक्षा को प्रभावित नहीं करता, लेकिन यह आंखों में लगने वाली चमक पर असर डालता है क्योंकि प्रत्येक रंग प्रकाश की एक अलग तरंगदैर्ध्य को छानता है।
प्लास्टिक या कांच के लेंस?
केवल रंग ही दृश्यता स्तर की गुणवत्ता को प्रभावित नहीं करता। हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि लेंस किस चीज से बने हैं। हालांकि ये आमतौर पर विशेष प्लास्टिक से बने होते हैं लेकिन आप शीशे वाले लेंस भी पहन सकते हैं। प्लास्टिक के लेंस हल्के और मजबूत होते हैं जबकि कांच के लेंस पर खरोंच की आशंका कम रहती है और उनका रंग भी जल्द खराब नहीं होता यानी कांच के लेंस बेहतर दृश्यता प्रदान करते हैं।
पोलेराइज्ड लेंस
पोलेराइज्ड लेंस सड़क या पानी जैसी सतह से परावर्तित होने के बाद एक निश्चित कोण पर आंख तक पहुंचने वाली रोशनी को रोकते हैं, जिससे आंखों पर पड़ने वाली चमक कम हो जाती है। वे विशेष रूप से उस समय के लिए उपयुक्त हैं जब आप गाड़ी चला रहे हों या पानी के आसपास हों।
अन्य विशेषताएं
डिजाइन संबंधी विशेषताओं को हम धूप का चश्मा चुनते समय नजरअंदाज नहीं कर सकते। चश्मे को चुनते समय किसी भी प्रकार का संदेह होने पर सबसे अच्छी सलाह यह है कि आप अपने ऑप्टिशियन या ऑप्टोमेट्रिस्ट से बात करके धूप का वह चश्मा चुनें जो आपकी जरूरतों को पूरा करता हो। (एजेंसी)
Keep these things in mind while buying good sunglasses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
Apr 03, 2026 | 07:23 AMमहाराष्ट्र में ढोंगी बाबाओं का जाल, 1500 से ज्यादा मामलों में महिलाओं का शोषण
Apr 03, 2026 | 07:21 AMभूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
Apr 03, 2026 | 07:11 AMनागपुर को मिला नया कलेक्टर, अब कुमार आशीर्वाद संभालेंगे जिले की कमान, जानें उनका ट्रैक रिकॉर्ड
Apr 03, 2026 | 07:10 AMUS फौज में ऑल इज नॉट वेल…जंग के बीच रक्षा मंत्री सेना प्रमुख को ‘जबरदस्ती’ करवा रहे हैं रिटायर, मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 07:05 AMनाशिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, 50 करोड़ के ट्रांजेक्शन में नेता की बहन का नाम
Apr 03, 2026 | 07:01 AMसावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
Apr 03, 2026 | 06:44 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM










