-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Stomach Pain Loss Of Appetite Drinking Too Much Water In Morning
भूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
- Written By: प्रीति शर्मा
Water Drinking Tips: सुबह खाली पेट बहुत अधिक पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार यह आदत पाचन अग्नि को मंद कर शरीर में टॉक्सिन्स पैदा करती है। जानें पानी पीने का सही तरीका।

सुबह खाली पेट पानी पीते हुए व्यक्ति (सौ. एआई)
Morning Water Side Effects: आज के दौर में स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठते ही ढेर सारा पानी पीने का चलन काफी बढ़ गया है। कोई तांबे के बर्तन में रखे पानी की सलाह देता है तो कोई चांदी के। हालांकि आयुर्वेद के अनुसार बिना सोचे-समझे और बिना प्यास के सुबह-सुबह बहुत अधिक पानी पीना फायदे के बजाय आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह की यह एक गलती आपके पूरे दिन के पाचन और ऊर्जा स्तर को प्रभावित कर सकती है।
पाचन पर पड़ सकता है असर
आयुर्वेद के अनुसार सुबह के समय हमारे शरीर की पाचन अग्नि स्वाभाविक रूप से मंद होती है। जब हम उठते ही 1-2 लीटर पानी पी लेते हैं तो यह उस मंद अग्नि को और अधिक शांत कर देता है। इसका सीधा परिणाम यह होता है कि इसके बाद नाश्ते में लिया गया आहार ठीक से पचने के बजाय पेट में सड़ने लगता है। भोजन के सही ढंग से न पचने के कारण शरीर में पेट से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है जिससे शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता और कब्ज जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।
भारीपन और भूख में कमी
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। इसके कारण पेट में भारीपन की शिकायत बनी रहती है और व्यक्ति को समय पर भूख नहीं लगती। बहुत से लोगों को खाली पेट अधिक पानी पीने की वजह से पेट दर्द और उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। सुबह-सुबह जबरदस्ती 1 या 2 लीटर पानी पीने की कोशिश न करें।
सम्बंधित ख़बरें
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Navabharat Nishanebaaz: स्मोकिंग छोड़कर खुश हैं मेलोनी, अब खाती हैं चाकलेट मेलोडी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें:- सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
पानी पीने का सही तरीका
पानी पीने के कुछ विशेष नियम हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है।
- प्यास के अनुसार पिएं: हमेशा अपनी प्रकृति और प्यास के अनुसार ही पानी पिएं।
- बैठकर और घूंट-घूंट करके पिएं: कभी भी खड़े होकर पानी न पिएं क्योंकि इससे पाचन शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हमेशा बैठकर घूंट-घूंट करके पानी पीना चाहिए।
- गुनगुना पानी है बेहतर: सुबह के समय हल्का गुनगुना पानी पीना अधिक लाभकारी होता है।
- मौसम का रखें ध्यान: सर्दियों में पूरे दिन गुनगुना पानी लिया जा सकता है जबकि गर्मियों में सामान्य तापमान का पानी पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में पानी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है लेकिन अन्य मौसमों में अत्यधिक पानी पीने से बचना चाहिए।
अपनी दिनचर्या में पानी की मात्रा को अचानक बढ़ाने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ाएं और हमेशा अपने शरीर के संकेतों को सुनें।
Stomach pain loss of appetite drinking too much water in morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक फैला है नेटवर्क
Jul 07, 2026 | 11:17 AMबांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AMनागपुर: मिहान में उद्योगों की कमर तोड़ने की तैयारी! बिजली दरें लगभग दोगुनी करने का प्रस्ताव
Jul 07, 2026 | 11:14 AMसिया-चेतन ने गुपचुप कर ली थी शादी, राजस्थान में बसने का था प्लान, केतन हत्याकांड में सीक्रेट चैट में खुली पोल!
Jul 07, 2026 | 11:14 AMJaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
Jul 07, 2026 | 11:11 AMअमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
Jul 07, 2026 | 11:01 AMअकोला में देरी से बरसे बादल; 6 जुलाई तक केवल 37% खरीफ बुआई पूरी, किसानों को अब भी दमदार बारिश का इंतजार
Jul 07, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














