नासिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, 50 करोड़ के ट्रांजेक्शन में नेता की बहन का नाम

Fake Tantrik Fraud Case: नाशिक सेक्स स्कैंडल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ढोंगी तांत्रिक ने 50 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन किया, जिसमें कई लोगों के खातों का इस्तेमाल किया गया।
ashok-kharat-case-50-crore-accounts-sit-probe
प्रतिभा चाकणकर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Ashok Kharat Case Nashik News: नासिक सेक्स स्कैंडल की जांच में अब कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी जांच में ऐसी जानकारी मिली है कि ठगी के इस पूरे खेल में राकां की महिला नेता रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा चाकणकर ढोंगी तांत्रिक खरात की पार्टनर थी।

यह खुलासा हुआ कि खरात ने अलग-अलग लोगों के अकाउंट से करीब 50 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया था, जिसमें रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा चाकणकर के नाम का एक अकाउंट भी शामिल है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अश्लील ढोंगी तांत्रिक खरात का दिमाग ठगी करने में माहिर नटवरलाल से भी तेज चलता था।

नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में आया नया मोड़

अपनी ठगी पर पर्दा डालने के लिए वह दूसरों के बैंक अकाउंट से लेन-देन करता था। कई बैंकों के एक-दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा अकाउंट्स में खरात का नाम नॉमिनी के तौर पर है। वह कई लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर खुद ही करोड़ों का ट्रांजेक्शन करता था। उसके पास कई लोगों के अकाउंट नंबर भी थे। पुलिस को शक है कि इसकी मदद से ढोंगी खरात ने कई फाइनेंशियल फ्रॉड को अंजाम दिया है।

पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस

शिरडी जमीन घोटाले में वांटेड खरात की पत्नी कल्पना खरात के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से ही कल्पना फरार है। उसे पकड़ने के लिए नाशिक व पुणे पुलिस की टीम कई जगह दबिश दे रही हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी।

पुलिस को शक है कि कल्पना विदेश भाग सकती है। इसी वजह से लुक आउट नोटिस जारी किया गया। ऐसी स्थिति में खरात की पत्नी के लिए हवाई मार्ग से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करना असंभव हो गया है।

8 तक पुलिस कस्टडी

चीटिंग के एक और मामले में गिरफ्तारी के बाद खरात को गुरुवार को भी कोर्ट में पेश किया गया। सुरक्षा कारणों की वजह से कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई हुई, जिसमें खरात को 8 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com