Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें

Fitness Tips: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जूही चावला भी गिनी चुनी अदाकाराओं में से एक हैं, जो 58 की उम्र में भी फिट, एक्टिव और फ्रेश नजर आती हैं। आइए जानते हैं जूही के फिटनेस का राज।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 28, 2026 | 07:42 AM

जूही चावला (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Fitness In Your 60’s: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जूही चावला को देखकर अकसर हम सभी के मन में यही सवाल आता है क‍ि उम्र के इस पड़ाव में भी वो इतनी फिट और ग्लोइंग कैसे रहती हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव का शिकार हैं, खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्टाइल से सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।इन सबके बीच जूही की लाइफस्टाइल वाकई हैरान करने वाली है।

हाल ही उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडि‍यो पोस्‍ट करके बताया क‍ि प‍िछले 20 सालों से योगा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसी वजह से वो मेंटली और फिजिकली फिट रहती हैं।

20 साल से कर रही हैं योग

जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वो बीते 20 साल से योग कर रही हैं। शुरूआत में उन्होंने भी बड़ी मुश्किलों का सामना किया। जब उन्होंने योग करना शुरू किया, तब कई आसन करते समय उनके शरीर में दर्द होने लगता था। कई बार तो वो सोच में पड़ जाती थीं क‍ि आख‍िर इसका फायदा क्‍या है? लेकिन अभ्यास करते-करते उन्‍हें पॉज‍िट‍िव रि‍जल्‍ट द‍िखने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि

Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां

मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO

बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए

जूही चावला (फोटो.सोशल मीडिया)

जूही का फेवरेट है शवासन

जूही ने बताया क‍ि योग सेशन में बॉडी को रिलैक्स करने के लिए लास्ट में किया जाने वाला शवासन उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता था। इससे उन्‍हें आराम भी म‍िलता था। समय के साथ योग उनकी लाइफस्‍टाइल का अहम हिस्सा बन गया।

सिर्फ शरीर नहीं, मन को भी मिलता है फायदा

जूही का कहना है क‍ि योग केवल शरीर को फिट रखने के लि‍ए ही नहीं है। इससे उन्‍हें मानसिक शांति भी मिलती है। अगर हम रोजाना योग करेंगे तो हमारे जीवन और हमारी सोच दोनों पॉज‍िट‍िव बनी रहेगी।

योग और तनाव

आजकल ज्यादातर लोग काम के दबाव, जिम्मेदारियों और भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हैं। ऐसे में स्‍ट्रेस हो जाता है। अगर आपको अपनी लाइफ को स्‍ट्रेस फ्री बनाना है, तो योग जरूर करना चाह‍िए। इससे आपको नई एनर्जी म‍िलती है और आप एक नए दिन के लिए अधिक तैयार रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत

फिटनेस के लिए जरूरी है नियमितता

जूही ने बताया क‍ि किसी भी फिटनेस रूटीन का फायदा तब मिलता है, जब आप उसे नियमित रूप से करें। सिर्फ कुछ दिनों तक योग या एक्सरसाइज करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अगर रोज थोड़ा समय निकालकर योग क‍िया जाए, तो शरीर और मन दोनों को ही फायदा होगा।

Juhi chawla fitness tips yoga routine health secret at 58

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 07:42 AM

Topics:  

  • Bollywood Actors
  • Fitness Tips
  • Health Tips
  • Hindi News
  • Yoga Benefits
  • Yoga Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.