मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Kamakhya Temple Viral Video: कामाख्या मंदिर में मेले के दौरान भीड़ से बच रही युवती पर लोगों ने बोतलें फेंकी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के इस व्यवहार की आलोचना हो रही है।
- Written By: अमन मौर्या
Ambubachi Mela 2026 Controversy: असम के गुवाहाटी में आयोजित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेला 2026 से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण उमस और दम घुटने के कारण एक युवती भीड़ में बेहोश होने लगती है। जब उसके साथ मौजूद युवक उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक दीवार के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करता है, तो नीचे मौजूद भीड़ में से कुछ असामाजिक तत्व उन पर पानी और प्लास्टिक की बोतलें फेंकने लगते हैं।
एक बोतल सीधे युवती के सिर पर लगती है, जिससे वह दर्द से चीख उठती है, लेकिन मदद करने के बजाय लोग हंसते और तालियां बजाते नजर आते हैं। नारी शक्ति के सर्वोच्च प्रतीक मां कामाख्या के दरबार में श्रद्धालुओं के इस अमानवीय और दोहरे चरित्र की चौतरफा आलोचना हो रही है, साथ ही यह घटना मेले के भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े करती है।