-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- If You Want To Remove Holi Color From Your Hair Easily Then Try These Effective Tips
बालों से अगर आसानी से छुड़ाना हो होली का रंग-गुलाल, तो आज़माइए ये कारगर टिप्स, बनी रहेगी बालों की नेचुरल चमक
- Written By: सीमा कुमारी
अगर होली खेलने के बाद आपके बालों में गुलाल और रंग चिपक गए हैं और आप बार-बार धोने के बावजूद इन्हें निकाल नहीं पा रहे, तो ऐसे में बालों से गुलाल और रंगों को हटाने के लिए ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

बालों से गुलाल और रंगों को हटाने के घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Holi 2025: रंगों और मस्ती से भरपूर होली का त्योहार बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली का जश्न मनाते है। लेकिन, इस दौरान इस्तेमाल होने वाले केमिकल वाले रंग, गुलाल और पानी आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जैसा कि केमिकल से भरे रंग बालों की नमी को छीन लेते हैं, जिससे ड्रायनेस, रूसी, बाल झड़ना और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती है।
अगर होली खेलने के बाद आपके बालों में गुलाल और रंग चिपक गए हैं और आप बार-बार धोने के बावजूद इन्हें निकाल नहीं पा रहे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम इस खबर में आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों से गुलाल और रंगों को आसानी से हटा सकते हैं, आइए जानते है इन घरेलू उपाय के बारे में-
बालों से गुलाल और रंगों को हटाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Natural Hair Dye: जामुन की गुठली से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बिना केमिकल मिलेगा शानदार रंग
SPF For Hair: सिर्फ त्वचा नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं UV किरणें, जानिए कैसे करें बचाव
Grey Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? पोषण से भरपूर ये 5 सुपरफूड्स बन सकते हैं मददगार
Black Hair Tips: 25 की उम्र में ही दिखने लगे हैं सफेद बाल? इन 3 तरीकों से बदल जाएगा बालों का रंग; आज ही आजमाएं
सूखे रंग गुलाल को हटाएं
होली खेलने के बाद बालों से गुलाल और रंगों को हटाने के लिए सबसे पहले कंघी करें, ताकि सूखा गुलाल और रंग आसानी से निकल जाए। इसके बाद अपने बालों को गीला करने से पहले हाथों या किसी सूखे कपड़े से हल्के-हल्के झाड़ें। बिना झाड़े बालों को धोने से रंग और गहराई से चिपक सकता है। साथ ही, जोर-जोर से बालों को न रगड़ें, इससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं।
माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें
बालों से गुलाल और रंगों को हटाने के लिए आप सल्फेट-फ्री या माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं, ताकि बालों की नमी बनी रहे। बाल धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ज्यादा गर्म पानी बालों को और ज्यादा ड्राई कर सकता है। अगर एक बार में रंग पूरी तरह से न निकले, तो अगले दिन दोबारा माइल्ड शैम्पू से धोएं। लेकिन बहुत ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करने से बचें, इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।
हेयर मास्क से बालों को दें पोषण
होली के बाद बालों को पोषण देने के लिए नेचुरल हेयर मास्क लगा सकते हैं। ये स्कैल्प को ठंडक देते हैं और बालों को फिर से सॉफ्ट और सिल्की बनाते हैं। इसके लिए आप दही और शहद मास्क, एलोवेरा और नारियल तेल या मेथी और दही का हेयर मास्क बनाकर लगा सकती हैं। ये हेयर मास्क ड्रायनेस कम करेंगे, स्कैल्प को रिपेयर करेंगे और बालों को हेल्दी बनाएंगे।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ऑयल मसाज करें
बालों से गुलाल और रंगों को हटाने के लिए आप बालों में नारियल तेल, जैतून का तेल या बादाम का तेल हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक छोड़ दें ताकि तेल रंग को ढीला कर दे और बालों में नमी बनाए रखे। फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
If you want to remove holi color from your hair easily then try these effective tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े
Aug 08, 2026 | 12:54 PMमुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त
Aug 08, 2026 | 12:53 PMपिता की डांट का डर, जंगल में छिपा 13 वर्षीय बालक; वर्धा पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
Aug 08, 2026 | 12:51 PMहर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
Aug 08, 2026 | 12:50 PM‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Aug 08, 2026 | 12:39 PMदुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














