बिना तैयारी के होली खेलना पड़ सकता है भारी; स्किन और हेयर डैमेज से बचने के लिए अभी से करें ये काम

Pre Holi Skin Hair Care: होली के रंग जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। केमिकल युक्त रंग स्किन ड्रायनेस, एलर्जी और हेयर डैमेज की वजह बन सकते हैं।
Holi Skin And Hair Care Preparation
होली के रंगों के साथ बालों की देखभाल करती हुई महिला (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Holi Hair Care Routine: होली यानी खुशियों और रंगों का त्योहार लेकिन बाजार में मिलने वाले जहरीले केमिकल और पक्के रंग आपकी खूबसूरती के सबसे बड़े दुश्मन बन सकते हैं। अगर आपने बिना तैयारी के होली खेली तो स्किन रैशेज और हेयर फॉल की समस्या आपको महीनों तक रुला सकती है। जानें कैसे रखें अपना ख्याल।

होली का नाम सुनते ही हम रंगों की मस्ती में खो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाले गुलाल और पक्के रंगों में कांच के कण, लेड और खतरनाक केमिकल्स होते हैं। ये तत्व आपकी त्वचा की बाहरी परत को फाड़ सकते हैं और स्कैल्प को बुरी तरह सुखा सकते हैं। इसलिए होली खेलने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले आपको कुछ ब्यूटी प्री-प्रिपेरेशन की जरूरत है।

त्वचा के लिए क्यों है जरूरी

रंग खेलने से कम से कम 20 मिनट पहले पूरे शरीर पर नारियल तेल, जैतून का तेल या बादाम के तेल से मालिश करें। यह तेल आपकी स्किन पर एक सुरक्षात्मक परत बना देगा जिससे रंग त्वचा के रोमछिद्रों के अंदर नहीं जा पाएगा और बाद में आसानी से छूट जाएगा। चेहरे के संवेदनशील हिस्सों जैसे कान के पीछे और गर्दन पर पेट्रोलियम जेली (वैसलीन) जरूर लगाएं।

बालों को नेचुरल बैरियर दें

बालों को खुला छोड़कर होली खेलना सबसे बड़ी गलती है। रंगों का केमिकल बालों की नमी सोख लेता है जिससे वे झाड़ू जैसे रूखे हो जाते हैं। बचाव के लिए बालों में अच्छी तरह सरसों या नारियल का तेल लगाएं और चोटी या जूड़ा बांध लें। इससे स्कैल्प तक रंग नहीं पहुंचेगा और बालों की जड़ें सुरक्षित रहेंगी।

नाखून और आंखों का रखें खास ख्याल

रंग अक्सर नाखूनों के अंदर जम जाते हैं जो हफ्तों तक नहीं निकलते। इससे बचने के लिए नाखूनों पर डार्क कलर की नेल पेंट लगाएं। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मा पहनें और भूलकर भी कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली न खेलें।

धूप से बचाव

होली अक्सर खुले आसमान के नीचे खेली जाती है। रंगों और धूप का कॉम्बिनेशन फोटो-टॉक्सिक रिएक्शन कर सकता है जिससे स्किन काली पड़ सकती है। इसलिए तेल लगाने से पहले एक अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

होली के बाद रंगों को छुड़ाने के लिए कभी भी कठोर साबुन या मिट्टी के तेल का इस्तेमाल न करें। इन टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ होली का आनंद ले पाएंगे बल्कि आपकी स्किन और बाल भी स्वस्थ रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com