Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ice Plunge Benefits: बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का बढ़ा क्रेज, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए है सेफ

Cold Therapy: बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और सेलिब्रिटीज से लेकर फिटनेस लवर्स तक इसे अपना रहे हैं। जानें आइस प्लंज के संभावित फायदे और किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 30, 2026 | 04:33 PM

आइस बाथ (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ice Bath Benefits: फिटनेस और वेलनेस की दुनिया में बर्फीले पानी में डूबकी लगाना नया ट्रेंड बन चुका है। हीना खान जैसी सेलिब्रिटीज भी कैंसर से उबरने के बाद आइस बाथ ले रही हैं। एथलीट्स और फिटनेस इंफ्लुएंसर्स बर्फ वाले पानी में अपनी क्षमता के अनुसार समय बिताते हैं।

कहा जा रहा है कि बेहतर रिकवरी, मेंटल स्ट्रेंग्थ और स्ट्रेस मैनेजमेंट का तरीका बता रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके फायदे तभी मिलते हैं, जब इसे सही तरीके और सही व्यक्ति के निगरानी में किया जाए। उनका मानना है कि हर किसी के लिए यह सुरक्षित नहीं है।

क्या है आइस पलंज?

आइस प्लंज या कोल्ड वॉटर इमर्शन में व्यक्ति कुछ मिनटों के लिए 10-15 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान वाले पानी में बैठते है। इसका उद्देश्य शरीर को ठंडे पानी में रखकर बल्ड सर्कुलेशन को बेहतर करना है।

सम्बंधित ख़बरें

Meeting Fatigue क्या है? लगातार मीटिंग्स से क्यों बढ़ रहा है कर्मचारियों में बर्नआउट, जानें वजह, लक्षण और बचाव

Friendship Day: सोशल मीडिया ने दोस्ती को किया मजबूत या बढ़ा दी दूरियां? जानें मजबूत रिश्ते बनाने के आसान टिप्स

Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन

सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर में भड़काऊ और आपत्तिजनक खातों पर पुलिस की नजर

कैसे बढ़ा इसका क्रेज?

भारत में वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है। इसी के तहत कई शहरों में आइस बाथ स्टूडियो और रिकवरी सेंटर तेजी से खुल रहे हैं। जिम जाने वाले, मैराथन रनर्स और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करने वाले लोग इसे मसल रिकवरी और रिलैक्सेशन का तरीका मानते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाई है। कई मामलों में हेल्थ एक्सपर्ट भी इसकी सलाह देते हैं।

आइस पलंज के संभावित फायदे

  • मसल्स रिकवरी में फायदा

इंटेंस वर्कआउट के बाद ठंडा पानी सूजन और मांसपेशियों की तकलीफ को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए कई एथलीट व जिम जाने वाले लोग इसे रिकवरी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं।

आइस बाथ (फोटो.सोशल मीडिया)

  • मानसिक सतर्कता और मूड

ठंडे पानी के संपर्क में आने से शरीर में एंड्रेनालिन और एंडोर्फिन जैसे हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जिससे कुछ लोगों को ताजगी और बेहतर महसूस होता है। यह तनाव को कम कर मूड को अच्छा बनाता है।

लेकिन क्या यह हर किसी के लिए सही है?

विशेषज्ञों मानते हैं, आइस पलंज हर किसी के लिए सही नहीं है। आइस बाथ कोई जादुई इलाज नहीं है और इसके फायदे हर व्यक्ति में समान रूप से नहीं होते हैं। यदि किसी को हृदय रोग, अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, रेनॉड्स सिंड्रोम या गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के आइस प्लंज नहीं करना चाहिए।

क्या हैं इसके जोखिम?

  • ठंडे पानी के अचानक संपर्क से कोल्ड शॉक रिस्पॉन्स हो सकता है।
  • सांस तेज चलने लगती है और हार्ट रेट अचानक बढ़ सकता है।
  • लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने से हाइपोथर्मिया का खतरा हो सकता है।
  • हृदय रोगियों में गंभीर जटिलताओं का जोखिम बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Meeting Fatigue क्या है? लगातार मीटिंग्स से क्यों बढ़ रहा है कर्मचारियों में बर्नआउट, जानें वजह, लक्षण और बचाव

आइस पलंज से पगले इन बातों का रखें ख्याल

  • शुरुआत 30 सेकंड से 2 मिनट तक करें।
  • पहली बार में पानी का तापमान बहुत कम न रखें।
  • कभी भी अकेले आइस पलंज न करें।
  • शरीर में असामान्य कंपकंपी, चक्कर या सीने में दर्द महसूस हो तो तुरंत बाहर निकल जाएं।
  • यदि कोई पुरानी बीमारी है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Ice plunge benefits is it safe for everyone

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 04:33 PM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Gym
  • hina khan
  • Lifestyle News
  • Physical and Mental Health
  • Social Media
  • Social Media Trend

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.