Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Friendship Day: सोशल मीडिया ने दोस्ती को किया मजबूत या बढ़ा दी दूरियां? जानें मजबूत रिश्ते बनाने के आसान टिप्स

Friendship Tips: सोशल मीडिया ने दोस्तों से जुड़े रहना आसान बना दिया है, लेकिन क्या इससे रिश्ते भी उतने ही मजबूत हुए हैं? जानें डिजिटल दौर में दोस्ती की बदलती तस्वीर और निभाने के टिप्स।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 30, 2026 | 11:50 AM

फ्रेंडशिप डे (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Friendship Day 2026: सोशल मीडिया के जमाने में दोस्तों से जुड़ा रहना आसान हो गया है। एक क्लिक करते ही मैसेज, पिक्चर्स व वीडियो दोस्तों के साथ शेयर हो जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डिजिटल दौर में दोस्ती के मायने गहरे हुए हैं या रिश्तों में दूरियां बढ़ी है।

तकनीक दोस्ती को बनाए रखने का एक अच्छा माध्यम हो सकता है, लेकिन मजबूत रिश्तों की नींव आज भी सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि भरोसे और ईमानदारी से रखी जाती है।

सोशल मीडिया ने क्या बदला?

आज लोग इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने दोस्तों के संपर्क में रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए बातचीत में केवल लाइक, इमोजी और शॉर्ट मैसेजेज होते हैं, जो भावनाओं को व्यक्त करने में नाकाम होते हैं। इससे रिश्ता बना रहता है, लेकिन इमोशनल अटैचमेंट कम  हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन

सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर में भड़काऊ और आपत्तिजनक खातों पर पुलिस की नजर

Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील

Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट

सच्ची दोस्ती सिर्फ ऑनलाइन नहीं बनती

रिलेशनशिप कोच भी मानते हैं कि सोशल मीडिया दोस्ती को बनाए रखने में मददगार है, लेकिन आमने-सामने मिलने, साथ समय बिताने और खुलकर बातचीत करने का विकल्प नहीं बन सकता है। मजबूत और अटूट दोस्ती के लिए भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास सबसे जरूरी होते हैं।

अगर किसी के बेस्ट फ्रेंड बनना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 4 टिप्स

  • हर मजबूत दोस्ती की नींव विश्वास पर टिकी होती है। दोस्त की बातों का सम्मान करें और जरूरत पड़ने पर उसका साथ दें। समय पर सही और गलत का भेद बताएं।
  • अपनी भावनाओं को साझा करें और दोस्त की बात भी ध्यान से सुनें। अच्छी बातचीत रिश्तों को मजबूत बनाती है। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए दोनों ओर से कोशिशें करनी पड़ती है।
  • सच्चा दोस्त वही होता है जो अच्छे समय के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में भी साथ निभाए। सच्चा दोस्त न केवल सुख का बल्कि दुख का भी साथी होता है।
  • चाहे आप कितने भी व्यस्त हों, दोस्तों से मिलने या बात करने के लिए समय जरूर निकालें। केवल सोशल मीडिया पर जुड़े रहना काफी नहीं होता। मिलकर बातचीत करना, एक दूसरे की बातें साझा करने से दोस्ती मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें- Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास

क्यों खास है फ्रेंडशिप डे?

अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे दोस्ती, विश्वास और आपसी सहयोग को सेलिब्रेट करने का अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्चे दोस्त जीवन के हर उतार-चढ़ाव में साथ निभाते हैं और रिश्ते समय और अपनेपन से खिलते हैं।

Friendship day 2026 social media and friendship tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Friendship Day
  • Lifestyle News
  • Relationship
  • Social Media
  • Social Media Trend

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.